बुलंदशहर

सपा नेता की हत्या में पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत दो गिरफ्तार

Highlights
. सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव कैलावन के पूर्व प्रधान की गई थी गोली मारकर हत्या. आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत 2 गिरफ्तार. बरामद राइफल से ही मृतक को गोलियां मारी
 

बुलंदशहरFeb 22, 2020 / 09:59 am

virendra sharma

बुलंदशहर। सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव कैलावन के पूर्व प्रधान की हत्या के आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत 2 को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से राइफल भी बरामद कर ली है। बताया जा रहा है कि बरामद राइफल लाइसेंसी है। बरामद राइफल से ही मृतक को गोलियां मारी गई थी। दोनों आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया है। जहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संजय शर्मा सपा के जिला सचिव भी थे।
बता दें कि 16 फरवरी को व पूर्व प्रधान संजय शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। उस समय वे अपने गांव कैलावन में ही एक शादी में कन्यादान करने के लिए जा रहे थे। इस हत्या में कैलावन निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश पंडित समेत सात लोगों को नामजद कराया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष के लोगों ने मेरठ-बदायूं हाईवे पर जाम लगा दिया था। इस मामले में अनमोल और मनोज नाम के दो आरोपी पूर्व में ही जेल जा चुके हैं।
वहीं, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश पंडित की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को लगाया गया था। शुक्रवार दोपहर में कोतवाली देहात इंस्पेक्टर सुधीर कुमार त्यागी और सलेमपुर थाना प्रभारी दलवीर सिंह पुलिस बल के साथ धतूरी गांव में पहुंचे, जहां से आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश पंडित और उसके साथी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। सलेमपुर थाना प्रभारी दलवीर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को जिला न्यायालय से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.