scriptबाहुबली पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के करीबी पूर्व प्रधान की चुनावी रंजिश में गोली मारकर हत्या | Former Gram Pradhan shot dead in bulandshahr | Patrika News

बाहुबली पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के करीबी पूर्व प्रधान की चुनावी रंजिश में गोली मारकर हत्या

locationबुलंदशहरPublished: Feb 17, 2020 11:07:55 am

Submitted by:

lokesh verma

Highlights- बुलंदशहर जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र स्थित कैलावन गांव की घटना- परिजनों ने लगाए चुनावी रंजिश में हत्या के आरोप- बाहुबली पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने हत्या के लिए सिस्टम को बताया जिम्मेदार

bulandshahr.jpg
बुलंदशहर. जिले के गांव कैलावन के पूर्व प्रधान संजय शर्मा की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि जिस समय पूर्व प्रधान को गोली मारी गई उस समय वह अपने कुछ साथियों के साथ खेत से घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में मुकेश प्रमुख और अन्य हमलावरों ने अचानक संजय प्रधान और उनके साथियों पर फायरिंग कर दी। इस हमले में गोली लगने से पूर्व प्रधान घायल हो गए। वहीं हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। इसके बाद पूर्व प्रधान को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें

Ghaziabad: एसएसपी ने सिस्‍टम सुधारने के लिए एक साथ 239 पुलिसकर्मियों के किए ट्रांसफर

दरअसल, यह घटना बुलंदशहर जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र स्थित कैलावन गांव की है। बताया जा रहा है कि कैलावन गांव के पूर्व प्रधान संजय शर्मा अपने कुछ साथियों के साथ खेत से घर लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान मुकेश प्रमुख ने अपने साथियों के साथ अचानक संजय प्रधान और उनके साथियों पर फायरिंग कर दी। इस हमले में संजय शर्मा व उनके एक साथी अजय शर्मा को गोली लग गई। इसके बाद तुरंत घायलों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन पूर्व प्रधान संजय शर्मा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
पूर्व प्रधान संजय शर्मा के परिजनों ने बताया कि संजय शर्मा और मुकेश प्रमुख के बीच लंबे समय से प्रधानी के चुनाव को लेकर रंजिश चल रही थी। मृतक संजय प्रधान बाहुबली पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के करीबी हैं। प्रधान की हत्या की सूचना मिलते ही गुड्डू पंडित भी जिला अस्पताल पहुंच गए और परिजनों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने इस वारदात के लिए सिस्टम को जिम्मेदार बताया। वहीं पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे सीओ सिटी ने कहा कि फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो