scriptशव दफनाने को लेकर दो पक्ष आए आमने-सामने, दिखा हैरान करने वाला मंजर | hungama for dead body | Patrika News

शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आए आमने-सामने, दिखा हैरान करने वाला मंजर

locationबुलंदशहरPublished: May 10, 2020 03:30:03 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

Highlights:
-मृतक असगर अली की मौत दिल्ली के अस्पताल में हुई
-शव को पहाड़पुर गांव में दफनाया जा रहा था
-इलाके के लोगों में आक्रोश पैदा हो गया

screenshot_from_2020-05-10_15-26-13.jpg
बुलंदशहर। जनपद में एक सत्तर वर्षीय मृतक के शव को दफनाने को लेकर दो पक्षों में तनाव हो गया। गाँव में हजारों की तादाद में लोग इकट्ठा हो शव दफनाने का विरोध कर रहे हैं। दरअसल मृतक वृद्ध स्कूल के ही मैनेजमेंट का अध्यक्ष बताया जा रहा है। गांव के ही मुस्लिम जूनियर हाई स्कूल में इस मृतक वृद्ध को दफनाया जा रहा था।
यह भी पढ़ें

फंसे श्रमिकों को घर भेजने के लिए खुद डीएम ने संभाली कमान, इस तरह बनाई गई व्यवस्था

जानकारी के अनुसार मृतक असगर अली की मौत दिल्ली के अस्पताल में हुई। जिसको लाकर बुलंदशहर के कोतवाली देहात इलाके के पहाड़पुर गांव में बने से स्कूल में दफनाया जा रहा था। जिसके बाद इलाके के लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। मौके पर लोगों का आक्रोश देखते हुए भारी पुलिस बल और फोर्स बुलाया गया।
यह भी पढ़ें

लॉकडाउन में खुली कंपनियां, इस वजह से कर्मचारियों को नहीं मिलेगी एंट्री

मौके पर पहुंचे डीएसपी राघवेंद्र कुमार मिश्र ने लोगों को समझाया कि अगर वह अपने घर नहीं निकले तो उनके खिलाफ मुकदमा किया जाएगा। हाल ही में बुलंदशहर में दो साधुओं की हत्या के बाद अनूपशहर इलाके में भारी भीड़ देखी गई थी। इस घटना के बाद इलाके में भारी भीड़ देखी जा रही है इसके चलते कई थानों की फोर्स मौके पर बुलाई गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो