बुलंदशहर

फोन पर बात करते देख पति ने पत्नी को दिखाया घर से बाहर का रास्ता, पहुंची प्रेमी के पास तो वहां से मिला ये जवाब

कुछ माह पहले ही हुर्इ थी महिला की शादी

बुलंदशहरJan 14, 2019 / 06:52 pm

Nitin Sharma

फोन पर बात करते देख पति ने पत्नी को दिखाया घर से बाहर का रास्ता, पहुंची प्रेमी के पास तो वहां से मिला ये जवाब

बुलंदशहर।यूपी के बुलंदशहर में एक महिला को शादी के बाद भी प्रेमी संग संबंध रखना।इतना भारी पड़ा कि अब वह घर की छत पाने के दर दर की ठाेकर खाने को मजबूर है।इसकी वजह शादी के बाद भी युवती का अपने प्रेमी संग बातें करना व मिला था।पति ने इसकी भनक लगते ही उसे घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया।एेसे में वह आस लगाकर अपने प्रेमी के पहुंची।तो वहां प्रेमी की पत्नी ने उसे एेसा जवाब दिया।जिसके बाद महिला ने गांव के गण मान्य लोगों की पंचायत कर न्याय दिलाने की मांग की है।

शादी के बाद भी प्रेमी से फोन पर करती थी बात

रविवार सुबह बुलंदशहर से सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव में पहुंची महिला ने बताया कि उसका जनपद बुलंदशहर के थाना बीबी नगर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से कुछ माह पहले ही शादी हुर्इ थी। शादी से पहले उसका सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन कुछ समय बाद लड़के की भी शादी हो गर्इ। इसके बाद भी युवती आैर उसका प्रेमी दोनों फोन पर बात करने के साथ ही छिपकर एक दूसरे से मुलाकात करते रहते थे। इसबीच ही एक दिन महिला को उसके पति ने प्रेमी से फोन पर बात करते देख लिया। सारा मामला पता लगने पर उसने पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया।

प्रेमी के घर पहुंचने पर मिला ये जवाब

पति के घर से निकाले जाने पर महिला अपने प्रेमी के घर पहुंची, तो प्रेमी की पत्नी ने उसे घर के दरवाजे पर ही रोक लिया।इतना ही नहीं उसने उसे घर में रखना तो दूर घुसने भी नहीं दिया।साथ ही प्रेमी ने भी प्रेमिका की जगह प्रेमी का साथ दिया।एेसे में पति आैर प्रेमी दोनों के घर ही जगह न मिलने पर महिला ने गांव के गण मान्य लोगों की पंचायत बुला ली।लेकिन घंटों बाद भी इसका कोर्इ हल नहीं निकला।वहीं इस संबंध में थाना पुलिस के अनुसार उन्हें इस तरह की कोर्इ जानकारी नहीं मिली।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.