scriptभाजपा के लिए बुरी खबर: भाजपा अधय्क्ष अमित शाह की रैली के विरोध के लिए जाटों ने बुलाई महापंचायत | jaat community organize mahapanchayat against BJP for violence | Patrika News

भाजपा के लिए बुरी खबर: भाजपा अधय्क्ष अमित शाह की रैली के विरोध के लिए जाटों ने बुलाई महापंचायत

locationबुलंदशहरPublished: Feb 04, 2019 07:44:24 pm

Submitted by:

Iftekhar

जाटों ने 6 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी और उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को घेरने की शुरू की तैयारी

amit shah

भाजपा के लिए आई बुरी खबर: अमित शाह को लेकर बढ़ा गुस्सा, आ सकते हैं बुरे दिन

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जाट समाज चिंगरावठी की हिंसा और जिला पंचायत अध्यक्ष अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दे पर 6 फरवरी को बुलंदशहर दौरे के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी और उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को घेरने की तैयारी में है। जाट समाज ने जिलेभर में जाट सम्मान के होर्डिंग लगाकर सोमवार को जिला मुख्यालय पर जाट महापंचायत का आयोजन किया। पंचायत में माफियाओं को रोकने और चिंगरावठी में निर्दोषों को जेल भेजे जाने का आरोप लगाया। इसके साथ ही सीएम के नाम ज्ञापन देकर जाट समाज के लोगों के साथ इंसाफ की गुहार लगाई गई।

मायावती की लोकसभा सीट के लिए बसपा ने इस दिग्गज के नाम की कर दी घोषणा


जाट महापंचायत में कई प्रधान , ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य के अलावा जाट समाज के लोग मौजूद रहे। इन लोगों का कहना है कि बुलंदशहर के चिंगरावठी हिंसा में मृतक सुमित को आर्थिक सहायता और अन्य मुद्दे को लेकर यह पंचायत बुलाई गई है। साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दे भी उठाए गए। इसको लेकर शहर और देहात में होर्डिंग भी लगवाए गए हैं। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी प्रेषित किया गया। साथ ही महापंचायत में शामिल पदाधिकारियों ने दावा किया की वह 6 फरवरी को बुलंदशहर आगमन पर भाजपा के मुख्यमंत्री और अन्य पदाधिकारी का विरोध करेंगे।

संकट में CBI: पिश्चम बंगाल के बाद अब यूपी में भी सीबीआई के दो अफसर लिए गए हिरासत में

उधर जब जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप चौधरी से इस बाबत वार्ता की तो उनका कहना था कि महापंचायत से उनका कोई मतलब नहीं है, लेकिन जाट समाज भी भाजपा में ही बने रहेंगे और वर्ष 2014 से अधिक वोटों से 2019 में भाजपा को जितायेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो