कल्याण सिंह का आज नरौरा में होगा अंतिम संस्कार, अमित शाह-राजनाथ और सीएम योगी समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल
बुलंदशहरPublished: Aug 23, 2021 09:27:56 am
Kalyan Singh cremation: कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार करीब 3 बजे होगा, जिसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।


कल्याण सिंह का आज नरौरा में होगा अंतिम संस्कार, अमित शाह-सीएम योगी समेत कई VVIP होंगे शामिल
अलीगढ़. Kalyan Singh cremation: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान और हिमाचल के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार आज शाम को बुलंदशहर के नरौरा में बांसी घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतिम संस्कार के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत केंद्र और प्रदेश सरकार के कई मंत्री, सांसद और विधायक भी पहुंचेंगे। वहीं इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह अलीगढ़ के अतरौली पहुंचकर अहिल्या बाई स्टेडियम में कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। शाह अंतिम यात्रा में शामिल होकर नरौरा भी जाएंगे।