Kalyan Singh Death News Live Updates: नरौरा घाट पहुंची अंतिम यात्रा, उमड़ी भारी भीड़
बुलंदशहरPublished: Aug 23, 2021 03:05:16 pm
यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की अनंत यात्रा ( narora ) नारौरा घाट पर पहुंच गई है। लोग यहां पहले ही पंक्तियों में बैठ गए थे। कुछ ही देर में पार्थिव शरीर पंच तत्व में होगा विलीन।


narora
बुलंदशहर ( bulandshar ) उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर दोपहर करीब तीन बजे ( Narora Ghat ) नरौरा घाट पर पहुंच गया। यहां उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन किया जाएगा। अनंत यात्रा के यहां पहुंचने से पहले ही बड़ी संख्या में उनके चिंतक घाट पर पहुंच गए थे। बड़ी संख्या में उमड़ी भीड़ को संभालने के लिए घाट पर सुरक्षाकर्मियों काे लगाए गए हैं।