scriptमेधावियों ने पास की ये परीक्षा तो डीआरडीओ—इसरों बनाएंगे वैज्ञानिक | Meritorious passed this exam then DRDO-ISRO will make scientists | Patrika News

मेधावियों ने पास की ये परीक्षा तो डीआरडीओ—इसरों बनाएंगे वैज्ञानिक

locationबुलंदशहरPublished: Sep 16, 2021 07:25:24 pm

Submitted by:

lokesh verma

विज्ञान भारती द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होगी परीक्षा,जोनल स्तर पर चुने जाएंगे 3 मेधावी

1609.png
बुलंदशहर। जैसा कि सभी जानते हैं कोरोना काल में बच्चों की शिक्षा पर बहुत असर पड़ा है। जिसके चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए विज्ञान भारती द्वारा विज्ञान प्रसार और एनसीईआरटी के साथ राष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर स्थान बनाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को डीआरडीओ व इसरो में प्रशिक्षण का मौका मिलेगा।
कक्षा छह से 11वीं तक के विद्यार्थियों के लिए :
बता दें कि इस परीक्षा का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान को बताना है। इसके साथ ही विज्ञान भारती द्वारा कराई जाने वाली परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी समेत 12 भाषाओं में होगी। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा ने बताया कि परीक्षा कक्षा छह से 11वीं तक के विद्यार्थियों के लिए हैं। ऑनलाइन पंजीकरण 31 अक्तूबर तक चलेगा। जिसके चलते परीक्षा तीन स्तर पर आयोजित की जाएगी। पहले चरण की परीक्षा ऑनलाइन 30 नवंबर और पांच दिसंबर को होगी। जिसमें विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार किसी एक दिन का चयन कर सकते हैं। प्रथम चरण में सफल होने वाले विद्यार्थी द्वितीय चरण की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
वहीं राज्य स्तरीय स्पर्धा में सफल होने पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के विद्यार्थियों को क्रमश: 5000, 3000 और 2000 रुपये पुरस्कार राशि के रूप में दिए जाएंगे। वहीं जिला व विद्यालय स्तर पर स्थान प्राप्त करने पर मेरिट प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य को प्रोत्साहन पत्र और अध्यापक समन्वयक को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
यह भी पढ़े: जल्द शुरू होगा कोवक्सिन का उत्पादन,अधिकारियों ने कंपनी को दिए ये निर्देश

इसके साथ ही जोनल स्तर पर भी स्थान प्राप्त करने पर पहले तीन विद्यार्थियों को क्रमश: 5000, 3000 और 2000 रुपये पुरस्कार राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान के लिए 25000, द्वितीय को 15000 और तृतीय को 10000 रुपये पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को एक वर्ष तक प्रतिमाह दो हजार रुपये की छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। जोनल और राष्ट्रीय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को देश के किसी नामी अनुसंधान संस्थान जैसे डीआरडीओ और इसरो आदि में तीन हफ्ते का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो