scriptडीजीपी के आदेश के बाद यूपी के इस शहर में यहां पढ़ी गई जुम्मे की नमाज- देखें वीडियो | muslims ada juma namaz on mosque roof in bulandshahr | Patrika News

डीजीपी के आदेश के बाद यूपी के इस शहर में यहां पढ़ी गई जुम्मे की नमाज- देखें वीडियो

locationबुलंदशहरPublished: Aug 16, 2019 04:45:01 pm

Submitted by:

Nitin Sharma

मुख्य बातें

हाल ही में डीजीपी ने सड़क पर नमाज पढऩे को लेकर जारी किया था आदेश
डीजीपी के आदेश के बाद मस्जिद की छत पर अदा की गई जुम्मे की नमाज

mosque

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में डीजीपी ओपी सिंह के आदेश के बाद अब सभी जिलों में रोड पर नमाज लगभग बंद कर दी गई है। बुलंदशहर की बात करें, तो यहां शुक्रवार को जुम्मे की नमाज सिटी के नुमाइश फ्लाई ओवर के नीचे मस्जिद की छत पर पढ़ी गई। इससे पहले यहां सड़क पर नमाज अदा जाती थी।

#DebateinCollege: खाने का नहीं कोई धर्म,रोटी,कपड़ा और मकान, सभी के लिए एक समान- देखें वीडियाे

मस्जिद की छत पर पढ़ी गई जुम्मे की नमाज

बुलंदशहर कोतवाली नगर क्षेत्र के नुमाइश फ्लाईओवर के नीचे आगाओ वाली मस्जिद में हर बार जुम्मे की नमाज रोड पर अदा की जाती थी। मगर डीजीपी ओपी सिंह के आदेश के बाद इस बार मस्जिद की छत पर नमाज अदा की गई। हालांकि सुरक्षा के लिए पहले ही मस्जिद के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई। यहां पुलिस के आला अधिकारियों ने मस्जिद में मौजूद मुस्लिमों से छत पर नमाज पढऩे के लिए कहा। वहीं नमाज पढ़ रहे, लोगों ने कहा कि सरकार जो फैसला कर रही है। वह ठीक ही है, मगर यह मस्जिद छोटी है। जिसकी वजह से हम लोग बाहर बैठकर आसानी से नमाज़ पढ़ लिया करते थे। इसके साथ ही मस्जिद की छत पर इतने लोग नहीं आ सकते हैं। ऐसे में ही लोग नमाज अदा कर पा रहे है। उधर शुक्रवार को जो लोग मस्जिद में आ गये। उन्होंने नमाज पढ़ ली। बाकी के लोग दूसरी मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए चले गए थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो