scriptबच्चों की लड़ाई में बड़े हुए शामिल, नाबालिग की काटी जीभ | Neighbour cuts minor tongue during fight | Patrika News

बच्चों की लड़ाई में बड़े हुए शामिल, नाबालिग की काटी जीभ

locationबुलंदशहरPublished: Sep 29, 2021 09:23:53 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

बुलंदशहर के खुर्जा इलाके में पड़ोसियों ने एक 12 वर्षीय लड़के की कथित तौर पर जीभ काट दी।

crime_1.jpg

crime

बुलंदशहर. बुलंदशहर के खुर्जा इलाके में पड़ोसियों ने एक 12 वर्षीय लड़के की कथित तौर पर जीभ काट दी। शुरुआत में दो युवा दोस्तों के बीच लड़ाई हुई, जिसने बाद में जल्द ही हिंसक रूप ले लिया और उसमें परिवार वाले भी शामिल हो गए। जुबानी जंग जल्द ही हाथापाई में तब्दील हो गई। इसी दौरान पड़ोसी ने एक लड़के की जीभ काट दी और दूसरे को धक्का लगने से सिर में चोट लग गई।
जुबान कटने के बाद बमुश्किल बात कर पा रहा पीड़ित लड़का बोला कि मैंने कुछ नहीं किया है। उसने आरोप लगाया कि उसके पड़ोसियों कुलदीप और सचिन ने उसके दोस्तों के साथ मिलकर उस पर हमला किया। पीड़ित लड़के के पिता ने कहा कि उसके बेटे पर उसके पड़ोसियों ने उस समय हमला किया जब वह बाहर खेल रहा था।
मामले के तीन लोगों पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें एक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो फरार हैं। लड़के का फिलहार इलाज चल रहा है जबकि दूसरे लड़के को सिर में चोट आई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो