script

मानवता शर्मसार! नवविवाहिता को दंबगोंं ने बनाया गैंगरेप का शिकार,घटना जान कांपी रूह

locationबुलंदशहरPublished: Sep 16, 2021 07:12:55 pm

Submitted by:

lokesh verma

मायके आई महिला जागरण सुनकर लौट रही थी घर,तीन युवकों ने दिया घटना को अंजाम

1608.jpg
बुलंदशहर। जनपद में महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। ऐसा लग रहा है कि लोगों में से पुलिस का खौफ अब खत्म हो चुका है। जिसके चलते जनपद में बुधवार देर रात एक नवविवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां गांव के ही तीन दंबगों ने उसके साथ गैंगरेप किया और बाद में सभी आरोपी पीड़िता को किसी से शिकायत न करने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
ये है पूरा मामला
बता दें कि बुलंदशहर जनपद के बीबीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की एससी वर्ग की नवविवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक युवती अपने मायके आई हुई थी। इस दौरान वह गांव में ही एक व्यक्ति के घर आयोजित जागरण में सम्मिलित होने के लिए गई थी। जिसके बाद वह रात करीब दो बजे वापस अपने घर पैदल ही लौट रही थी।
यह भी पढ़े : 8 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी को फांसी की सजा,सिर्फ एक साल में मिला न्याय

इस दौरान गांव निवासी बाइक सवार तीन दबंग युवकों ने उसे रास्ते में ही रोक लिया और जबरन खींच कर अपने साथ पास ही में खेत में ले गए। इसके बाद आरोपियों ने मानवता को शर्मसार करने देने वाली सारी हदें पार कर दीं। जिसके बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने थाने पहुंचकर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
एक आरोपी गिरफ्तार :
वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है, साथ ही पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो