scriptरुपए लूटकर भाग रहे दो चोरों को पकड़ लोगों ने की जमकर धुनाई | people beaten two thiefs on road in bulandshahr | Patrika News

रुपए लूटकर भाग रहे दो चोरों को पकड़ लोगों ने की जमकर धुनाई

locationबुलंदशहरPublished: Sep 17, 2017 05:11:44 pm

Submitted by:

Rajkumar

व्यापारी की स्कूटी से रुपए लूटकर भाग रहे दो चोरों को लोगों ने पकड़ लिया और दोनों की जमकर पिटाई की। पिटाई से दोनों लुटेरे गम्भीर रुप से घायल हो गए हैं

crime

बुलंदशहर। व्यापारी की स्कूटी से रुपए लूटकर भाग रहे दो चोरों को लोगों ने पकड़ लिया और दोनों की जमकर पिटाई की। पिटाई से दोनों लुटेरे गम्भीर रुप से घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों चोरों को कब्जे में लेकर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने दोनों की गम्भीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। बता दें कि दोनों चोरों की हालत अभी गम्भीर बनी हुई है।

मामला बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र की अनाज मण्डी का है। पुनीत ट्रेडिंग कम्पनी के आॅनर राजेश कुमार ने बताया कि किसानों को देने के लिए शनिवार को डिबाई की पीएनबी शाखा से एक लाख 50 हजार रुपए निकाले थे। रुपए निकालने के बाद अनाज मण्डी पहुंचा तभी बाइक सवार दो लुटेरों ने रुपयों से भरा हुआ बैग छीन लिया। बाइक सवार लुटेरे बैग छीनकर भागने लगे तभी उनकी बाइक किसी चीज से टकरा गई और उनका बैलेंस बिगड़ गया। बाइक सवार दोनों लुटेरे गिर पड़े और फिर से भागने का प्रयास करने लगे।

बता दें कि लुटेरों को भागता देखकर अंकित दोनों लुटेरों पर झपट पड़ा और उन्हें नीचे गिरा दिया। लुटेरों को कब्जे में लेकर लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई की। लोगों की पिटाई से दोनों लुटेरे गम्भीर रुप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों लुटेरों को कब्जे में लेकर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने दोनों की गम्भीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया हैं। बता दें कि दोनों चोरों की हालत अभी गम्भीर बनी हुई हैं। फिलहाल पुलिस ने व्यापारी राजेश कुमार की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एसपी रुलर प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि डेढ़ लाख रुपए की लूट कर भाग रहे लुटेरों को लोगों ने पकड़ कर जमकर पिटाई की है। बताया कि लुटेरों ने डेढ़ लाख रुपए बरामद कर लिया गया हैं और एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों लुटेरों को गम्भीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो