scriptबुलंदशहर से पीएम मोदी ने किया चुनावी शंखनाद, बोले- ‘कल्याण सिंह अयोध्या को देख कर हो रहे होंगे खुश’, जानिए 5 बड़ी बातें | PM Modi address public event said Kalyan Singh must be happy to see Ayodhya know 5 points | Patrika News
बुलंदशहर

बुलंदशहर से पीएम मोदी ने किया चुनावी शंखनाद, बोले- ‘कल्याण सिंह अयोध्या को देख कर हो रहे होंगे खुश’, जानिए 5 बड़ी बातें

रामलला प्राण- प्रतिष्ठा के बाद यूपी में पहली बार पीएम मोदी बुलंदशहर पहुंचे। यहां पर पीएम मोदी ने 20 हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। आइए जानते हैं पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें…।

बुलंदशहरJan 25, 2024 / 04:05 pm

Anand Shukla

narendra_modi.jpg
प्रधानमंत्री नरेंद्र आज यानी गुरुवार को बुलंदशहर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 19,100 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी विकास का बिगुल फूंकता है, उसे बिगुल फूंकने की जरूरत न पहले थी और ना ही आगे रहेगी। मोदी के लिए तो जनता ही बिगुल फूंकती रहती है। मोदी अपना समय जनता जनार्दन के चरणों में बैठ करके सेवाभाव में काम करने में लगाता है।
उन्होंने आगे कहा कि आपका यह प्यार और भरोसा, जीवन में इससे बड़ा सौभाग्य क्या हो सकता है। मैं आपके प्यार के लिए अभिभूत हूं। यह वक्त हमारी माताओं- बहनों का सबसे व्यस्त वक्त होता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या धाम में भगवान राम के दर्शन हुए और आज यहां की जनता के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें-

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, “ये हमारा सौभाग्य है कि देश ने कल्याण सिंह और उनके जैसे अनेक लोगों का सपना पूरा किया है लेकिन अभी भी सशक्त राष्ट्र निर्माण का और सच्चे सामाजिक न्याय का उनका सपना पूरा करने के लिए हमें अपनी गति बढ़ानी है। इसके लिए हमें मिलकर काम करना है। अयोध्या में मैंने राम लला के सान्निध्य में कहा था कि राम लला की प्राण- प्रतिष्ठा का कार्य संपन्न हुआ अब राष्ट्र प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देने का समय है।”
2. किसानों का हित हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आज सरकार हर किसान परिवार के इर्द- गिर्द एक पूरा सुरक्षा कवच बना रही है। किसानों को सस्ती खाद मिलती रहे इसके लिए बीते वर्षों में हमारी सरकार ने लाखों करोड़ रुपये खर्च किए। दुनिया में आज यूरिया की जो बोरी 3000 रुपये तक की मिल रही है, भारत के किसानों को 300 रुपये से भी कम में मिल रही है।
3. बीते 10 सालों में जन कल्याण की हर योजना का सीधा लाभ हमारे छोटे किसानों को मिला है। करोड़ों पक्के घर बने हैं तो इनके बहुत बड़े लाभार्थी गरीब किसान और खेत मजदूर हैं। गांवों के करोड़ो घरों में टॉयलेट बने हैं। पहली बार गांव के करोड़ों घरों में नल से जल पहुंचा है। इसका लाभ सबसे अधिक किसान परिवारों की मेरी माताओं- बहनों को तो ही मिला है। पहली बार किसानों और खेत मजदूरों को भी पेंशन की सुविधा मिली है। पीएम फसल बीमा योजना से किसानों को मुश्किल समय में मदद मिली है। फसल खराब होने पर किसानों को 1.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा दिए गए हैं।
4. पीएम मोदी ने कहा कि कोई भी लाभार्थी सरकार की योजना से वंचित न रहे, इसके लिए मोदी की गारंटी वाली गाड़ी गांव-गांव आ रही है। यूपी में भी लाखों लोग इस गारंटी वाली गाड़ी से जुड़े हैं। आज पूरा देश मोदी की गारंटी को गारंटी पूरा करने वाला गारंटी मानता है।
5. आज भारत का पहला नमो भारत प्रोजेक्ट पश्चिमी यूपी में ही शुरू हुआ है। यूपी के कई शहर मेट्रो सुविधा से जुड़ रहे हैं। सरकार के प्रयासों से आज पश्चिमी यूपी रोजगार देने वाले प्रमुख सेंटर में से एक बन रहा है। विकसित भारत का लक्ष्य यूपी के विकास के बिना संभव नहीं है। इसके लिए हमें खेत-खलिहान से लेकर हर शक्ति को जगाना है। आज का यह आयोजन इसी दिशा में है।

Home / Bulandshahr / बुलंदशहर से पीएम मोदी ने किया चुनावी शंखनाद, बोले- ‘कल्याण सिंह अयोध्या को देख कर हो रहे होंगे खुश’, जानिए 5 बड़ी बातें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो