बुलंदशहर

VIDEO: पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, इतने किए गिरफ्तार

Highlights
. पुलिस ने 24 घंटे में किए तीन बदमाश गिरफ्तार. पुलिस पर फायरिंग कर भागने का किया था प्रयास. पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ बदमाश भी गिरफ्तार
 

बुलंदशहरSep 28, 2019 / 01:17 pm

virendra sharma

बुलंदशहर. बीते 24 घंटे में जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश घायल हुए है। डिबाई पुलिस को चकमा देकर फरार हुए बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, डिबाई थाना पुलिस एरिया में बदमाशों के आने की सूचना मिली थी। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया था। पुलिस का कहना है कि दो अलग-अलग बाइक के ऊपर पांच बदमाश सवार थे। पुलिस को देखते ही उन्होंने गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही करते हुए गोली चलाई तो दो बदमाशों के पैर में पुलिस की गोली लग गई। पुलिस ने दोनों बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य मौके से फरार हो गए।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सराय छबीला गांव में एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद नूरा को भी गिरफ्तार किया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि नूरुद्दीन मुठभेड़ के दौरान पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। जिसको कोतवाली देहात पुलिस ने सराय छबीला गांव के पास मुठभेड़ के कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश के पैर में ही पुलिस की गोली लगी है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.