scriptमहिला और किन्नर पहुंची अस्पताल, लोगों ने पकड़कर कर दिया पुलिस के हवाले | Police interrogated a woman and kinnar on charges of child theft | Patrika News
बुलंदशहर

महिला और किन्नर पहुंची अस्पताल, लोगों ने पकड़कर कर दिया पुलिस के हवाले

संदिग्ध महिलाओं को जिला अस्पताल ने पुलिस के किया हवाले
अस्पताल कर्मचारियों ने बताया बच्चा चोरी करने वाली
पुलिस दोनों से कर रही पूछताछ

बुलंदशहरAug 22, 2019 / 02:06 pm

Ashutosh Pathak

screenshot_from_2019-08-22_14-01-19.jpeg
बुलंदशहर। पश्चिमी यूपी में लगातार बच्चा चोरी का गिरोह की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। इस बीच बुलंदशहर के जिला अस्पताल से 2 महिलाओं को बच्चा चोरी के आरोप में पकड़ा गया। अस्पताल के लोगों का आरोप है कि एक महिला और एक किन्नर बच्चा चुराने आई थी। पुलिस ने उनको हिरासत लेकर पूछताछ कर रही है।
दरअसल बुलंदशहर के महिला जिला अस्पताल में देर रात दो महिला संदिग्ध देखते हुए अस्पताल कर्मचारी ने पहले उनसे पूछताछ की और जब उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो अस्पताल के लोगों का उनके साथ विवाद हो गया। इस दौरान कुछ लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तो पता लगा कि उनमें एक किन्नर और एक महिला है। जिनको संदिग्ध मानते हुए पुलिस कोतवाली नगर ले आई।
उधर वार्ड बॉय राजेश ने बताया कि दो महिलाओं को संदिग्ध देखा गया था जिनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। डायल 100के सिपाही विनोद ने बताया कि जिला महिला अस्पताल में बच्चा चुराने के शक में दो महिलाओं को पकड़ने की सूचना मिली थी। इसके बाद तत्काल नगर कोतवाली की पुलिस व डायल हंड्रेड की पुलिस मौके पर पहुंच गई और पब्लिक द्वारा पकड़ी गई एक किन्नर व एक महिला को हिरासत में ले लिया। फिलहाल उनसे लगातार पूछताछ हो रही है कि आखिर महिला अस्पताल में आने का उनका क्या मकसद था।

Home / Bulandshahr / महिला और किन्नर पहुंची अस्पताल, लोगों ने पकड़कर कर दिया पुलिस के हवाले

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो