बुलंदशहर

गर्लफ्रैंड के लिए पहले किया अपरहण, फिर मांगी फिरौती और फिर कर दिया कत्ल

राजधानी दिल्ली से महज 70 किलो मीटर दूर बसे यूपी के बुलंदशहर से जो ख़बर सामने आई है

बुलंदशहरJan 14, 2019 / 07:40 pm

Iftekhar

गर्लफ्रैंड के लिए पहले किया अपरहण, फिर मांगी फिरौती और फिर कर दिया कत्ल

बुलंदशहर. राजधानी दिल्ली से महज 70 किलो मीटर दूर बसे यूपी के बुलंदशहर से जो ख़बर सामने आई है, उसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां एक आशिक़ ने अपनी गर्लफ्रैंड के खर्चे पूरे करने के लिए एक ऐसी खौफ़नाक कहानी की स्क्रिप्ट लिख डाली, जिसे पढ़ने के बाद बुलंदशहर पुलिस के भी होश उड़ गए।

बुलंदशहर पुलिस की गिरफ्त में खड़े ये 18/19 साल के दोनों युवक ऐसी स्क्रिप्ट के राइटर हैं, जिसे पढ़ने के बाद एक बार को तो पुलिस के भी पांव तले से ज़मीन खिसक गई थी। दरअसल, 10 जनवरी की शाम लगभग 6 बजे बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र के नयावास का रहने वाला राजकुमार संदिग्ध परिस्तिथियों में घर से अचानक गायब हो गया था। काफी तलाश के बाद भी राजकुमार का सुराग नहीं लगा, लेकिन राजकुमार के परिजनों के उस वक्त होश उड़ गए, जब अज्ञात लोगों को एक कॉल आया। कॉलकर्ता ने मृतक राजकुमार के परिजनों से 12 लाख की फ़िरौती की मांग की और फिरौती की रक़म न देने पर राजकुमार की हत्या की धमकी दे डाली।

Home / Bulandshahr / गर्लफ्रैंड के लिए पहले किया अपरहण, फिर मांगी फिरौती और फिर कर दिया कत्ल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.