scriptVIDEO: 11वीं क्लास की छात्रा को अगवा कर किया रेप, पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार | student allegedly raped by youth in bulandshahr | Patrika News

VIDEO: 11वीं क्लास की छात्रा को अगवा कर किया रेप, पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार

locationबुलंदशहरPublished: Jul 01, 2019 03:48:02 pm

Submitted by:

virendra sharma

खबर की खास बातेंः-
1. घर के बाहर खड़ी हुई थी छात्रा2. पड़ोस के गांव का रहने वाला है युवक 3. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

police

11वीं क्लास की छात्रा को अगवा कर किया रेप, पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार

बुलंदशहर. थाना बीवी नगर क्षेत्र में 11वीं क्लास की एक छात्रा को तमंचा की नोक पर अगवा कर रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, 11वीं की छात्रा अपने घर के बाहर खड़ी थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसे तमंचे के बल पर अगवा कर लिया। उसके बाद खेत में ले जाकर रेप किया। घायल हालत में घर पहुंची पीड़िता ने परिवार के लोगों को आपबीती बताई। परिवार वालों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। वहीं पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, पुलिस का कहना है कि नामदर्ज आरोेपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सीओ स्याना धन प्रकाश सिंह ने बताया मामला बीवी नगर क्षेत्र का सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रेस प्रंसंग का मामला सामने आ रहा है। पूछताछ की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो