scriptबुलंदशहर में तीन और जमाती आए पॉजिटिव, 35 निगेटिव | Three more positives came to Bulandshahr | Patrika News

बुलंदशहर में तीन और जमाती आए पॉजिटिव, 35 निगेटिव

locationबुलंदशहरPublished: Apr 08, 2020 11:32:47 am

Submitted by:

virendra sharma

. तीन और जमाती की रिपोर्ट आई पॉजिटिव. बागपत और 2 मालेगांव महाराष्ट्र के रहने हैं तीनों . रिपोर्ट में 35 आए निगेटिव

bulandshahr.jpg
बुलंदशर। जनपद में एक बार फिर से कोरोना की तीन मरीजों की पुष्टि हुई है। तीन अन्य मरीज सामने आने के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 8 हो गई है, जबकि प्रशासन ने 38 लोगों के सैंपल भेजे थे। जांच रिपोर्ट में 35 लोग निगेटिव आए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोग महाराष्ट्र और बागपत के रहने वाले हैं। ये भी दिल्ली की निजामुद्दीन मरकज में आयोजित हुई जमात में शामिल हुए थे।
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जनपद में राज्य और विदेश से भी लोग आए थे। इनमें जमात में शामिल हुए लोग भी है। सभी को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया। जिसके बाद उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इससे पहले 5 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। अब 3 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव के तीन और मामला सामने आए हैं।
इनमें एक बागपत और 2 मालेगांव महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। ये तीनों ही जमाती हैं। पिछले 28 दिनों के अंदर 118 जमाती और 2 अन्य लोगों का नमूना परीक्षण के लिए भेजा गया। भेजे गए कुल 120 नमूनों में से 21 की रिपोर्ट मंगलवार को आई थी। देर रात 38 की रिपोर्ट और आई है। इस रिपोर्ट में तीन पॉजिटिव और 35 निगेटिव पाए गए है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो