बुलंदशहर

लंदन से भारत पहुंचे बाइक सवारों की बदल गई सोच, कही यह बात

खबर की खास बातेंं:—
1. 61 दिन में 22 देशों में 19 हजार किलोमीटर का तय कर चुके हैं सफर 2. नोएडा पहुंचने पर दोनों का किया जोरदार स्वागत

बुलंदशहरAug 19, 2019 / 11:34 am

virendra sharma

नोएडा. 61 दिन में 22 देशों में लगभग 19 हजार किलोमीटर का सफर तय करके दो बाइक सवार नोएडा पहुंचे। भारत को लेकर इनके मन में काफी जिज्ञासा थी। सच की तलाश में दोनों बाइक सवारोंं ने लंदन से भारत की संसद तक का सफर तय करने निश्चय किया। नोएडा पहुंचने पर उनका नजरिया बदल गया। उन्होंने कहा कि जिस भी जगह गए लोग काफी मददगार मिले।
यह भी पढ़ें

स्वंतत्रता दिवस पर माहौल बिगाड़ने की रची गई थी यह साजिश, खुफिया विभाग अलर्ट

दोनों बाइक सवार अभी तक 22 देशों का सफर कर चुके है। साथ ही हर देश के लोगों के नेचर के बारे में जानकारी ले रहे हैं। इनके नाम कुरियन फिलिप्स और जेसस है। नोएडा के बाद इनकी अगली मंजिल भारत का संसद भवन है। नोएडा पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। उसके बाद ये मुंबई से वापस लंदन लौट जाएंगे। कुरियन ने बताया कि उन्होंने जो भी भारत के लोगों के बारे में सुना था, वह उसके उलट है। उन्होंने कहा कि जिस देश में भी गए वहां लोग हमेशा मदद के लिए तैयार मिले। परेशानी होने पर उनकी आगे बढ़कर मदद की।
जेसस का कहना है कि इसे पहले साउथ अफ्रीका घूम चुके हैं। भारत में पहले भी तीन बार आ चुका हूं। बाइक से पहली यात्रा है। लोग हर देश में अच्छे है। भारत मे अधिक प्यार मिला है।
यह भी पढ़ें

पत्नी व बेटियों के साथ तांत्रिक कर रहा था ऐसा काम, पति के पहुंचने फिर जो हुआ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.