scriptशॉकिंग: लड़की को अगवा कर बंदूक की नोक पर 2 लोगों ने किया रेप, 5 बनाते रहे VIDEO | two people rape girl at gun point five make video | Patrika News

शॉकिंग: लड़की को अगवा कर बंदूक की नोक पर 2 लोगों ने किया रेप, 5 बनाते रहे VIDEO

locationबुलंदशहरPublished: Nov 09, 2017 08:28:59 pm

Submitted by:

Ashutosh Pathak

बंदूक की नोक पर दो लोग बारी-बारी से लड़की का कर रहे थे और पांच लोग बना रहे थे वीडियो।

two people rape girl at gun point five make video
बुलंदशहर। यहां एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। बताया जा रहा है कि शिकारपुर थानाक्षेत्र में सात लोगों ने एक नाबालिग लड़की को अगवा किया। इसके बाद खेत में ले जाकर बंदूक की नोक पर उसके साथ गैंगरेप किया गया। जब पीड़िता की तबीयत बिगड़ने लगी तो सभी आरोपी उसे खेत में ही छोड़कर भाग गए।

2 लोग कर रहे थे बांकी बना रहे थे VIDEO

जानकारी के मुताबिक, 8वीं कक्षा की 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा अलीगढ़ से अपनी बुआ की बेटी के यहां रिश्तेदारी में आई थी। मंगलवार को वह घर के बाहर गायों का गोबर डालने के लिए गई थी। वहां, पहले से सात लोग मौजूद थी। लड़की को अकेला देख उन सातों ने उसे जबरदस्ती उठा लिया और खेत में लेकर चले गए। खेत में ले जाकर सात में से दो आरोपियों ने पीडिता के साथ बारी-बारी से रेप की वारदात को आंजाम दिया। पीड़िता ने बताया बाकी आरोपी उसकी वीडियो बनाते रहे। वहीं, जब उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो एक आरोपी ने तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी भी दी। पीडिता ने बताया कि आरोपियों के साथी खेत के बाहर आने-जाने वाले लोगों की निगरानी भी कर रहे थे।
सात लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज

पीडिता ने बताया जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसे खेत में ही छोड़कर सभी वहां से फरार हो गए। पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और अपने रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी पर परिजन पीड़िता को लेकर शिकारपुर कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं। वहीं, पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है। इधर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
कोतवाली प्रभारी पीआर शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी गौरव और राहुल सहिुत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नामजद आरोपियो पर सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो