scriptVIDEO: एक ही मंडप में निकाह-विवाह, शहनाई और मंत्रोच्चार के बीच शादी हुई संपन्न | vivah and nikah at Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana in Bulandshahr | Patrika News

VIDEO: एक ही मंडप में निकाह-विवाह, शहनाई और मंत्रोच्चार के बीच शादी हुई संपन्न

locationबुलंदशहरPublished: Oct 10, 2019 12:52:28 pm

Submitted by:

Ashutosh Pathak

Highlights

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन
बुलंदशहर में 35 जोड़ों का कराया गया निकाह और विवाह
बीजेपी सांसद के साथ प्रदेशमंत्री अनिल शर्मा रहे मौजूद

samuhik.jpg

,,,,

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में एक ही मंडप के नीचे जहां कुछ जोड़ों ने अग्नि के सात फेरे लिए तो वहीं कई जोड़ों ने निकाह पढ़ा। दरअसल मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह ( Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana ) योजना के तहत 35 जोड़ों का निकाह और विवाह कराया गया। सर्वधर्म के 35 जोड़ों का उनके धार्मिक रीति रिवाजों के अनुसार विवाह कराया गया। इस दौरान वन एवम पर्यावरण- जन्तु उद्यान मंत्री अनिल शर्मा ने सामूहिक विवाह से धन का अपव्यय रोकने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलने की बात कही है।

बुलंदशहर के शिकारपुर बुधवार को ब्लॉक में 9 मुस्लिम और 26 हिंदू जोड़े का एक ही मंडप के नीचे उनके धर्मों व रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह व निकाह कराया गया। जहां मौलवी ने निकाह पढ़या वहीं शांतिकुंज हरिद्वार से आए विद्वान पंडितों ने मंत्रोच्चारण कर हिंदू जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया।

ये भी पढ़ें : Good News: Hindon Airport सेे कल शुरू होगी पहली फ्लाइट, महज इतने रुपये है किराया

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम में प्रदेश के वन पर्यावरण एवं जंतु उद्यान मंत्री अनिल शर्मा और बुलंदशहर के सांसद डॉ भोला सिंह ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया और प्रदेश के मंत्री अनिल शर्मा ने वादा किया कि सामूहिक विवाह के आयोजनों से जहां धन का अपव्यय रुकता है वहीं सामाजिक समरसता भी बढ़ती है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बेटी पैदा होने के बाद माता-पिता को होने वाली उसकी शादी की चिंता को खत्म करने का काम प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सामूहिक विवाह योजना के तहत किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो