scriptUP के इस शहर में पत्नियां ही बनीं अपने पतियों की दुश्मन, खुद ही उजाड़ रही हैं सुहाग | wifes kill husbands due to illegal physical relation | Patrika News

UP के इस शहर में पत्नियां ही बनीं अपने पतियों की दुश्मन, खुद ही उजाड़ रही हैं सुहाग

locationबुलंदशहरPublished: Oct 26, 2017 05:07:38 pm

Submitted by:

Iftekhar

जिला बुलंदशहर में कुछ महिलाओं ने अपनी करतूत से समाज को शर्मिंदा कर दिया है।

Wife kills husband
बुलंदशहर. करवाचौथ पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने के साथ पूजा-अर्चना करती है। आम तौर पर पति के लिए किसी भी मुसीबत से लड़ने में पत्नी पीछे नहीं हटती है। पुरातन काल में भी सावित्री ने अपने पति के प्राण वापसी के लिए यमराज से लड़ गई थी। इसके बाद यमराज को भी उसके पति को जिंदा करने पर मजबूर कर होना पड़ा था। किंतु जिला बुलंदशहर में कुछ महिलाओं ने अपनी करतूत से समाज को शर्मिंदा कर दिया है। कहीं अवैध संबंध तो कहीं धन की लालसा महिलाओं की सदा-सुहागिन रहने की इच्छा पर भारी पड़ रही है।
बुलंदशहर जिले में पिछले कुछ समय से ऐस एक दर्जन से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। जहां पत्नियां ही अपने पति के लिए काल साबित हो रही हैं। 15 अक्तूबर को थाना छतारी में गांव पंड्रावल निवासी शाहबुद्दीन का शव अलीगढ़ के जवां क्षेत्र से बरामद हुआ। पुलिस की जांच में हत्या के पीछे उसकी पत्नी नाजरीन, उसके प्रेमी भूरा समेत तीन के नाम समाने आए। पुलिस ने पत्नी समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उससे पहले 10 अक्तूबर को सिकंदराबाद पुलिस ने फैक्ट्रीकर्मी अमित की हत्या का खुलासा करते हुए उसकी पत्नी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पत्नी के रिश्तेदार युवक से अवैध संबंध थे, जिसका उसका पति विरोध करता था। विरोध के चलते अमित की हत्या करा दी गई।
ऐसा ही एक और मामला सिकन्द्राबाद में 25 अक्टूबर को सामने आया है। सिकन्द्राबाद के गांव सिरोधन में डेविड 25 सितंबर को घेर पर मृतक मिला था। इसके बाद मृतक के भाई रवि ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने छानबीन की शुरुआत डेविड की पत्नी की कॉल डिटेल के आधार की तो डेविड की पत्नी डिम्पल और उसकी सांस अनीता का नाम सामने आया। एसआई बिजेंद्र शर्मा ने बताया कि डिम्पल और उसकी मां अनीता से जब पूछताछ की तो पता चला कि डिम्पल और उसकी मां अनीता ने 6 बीघा जमीन के लिए डेविड की हत्या कर दी। पुलिस ने मां अनीता और बेटी डिम्पल को डेविड की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
इसके अलावा बीबीनगर, डिबाई, बुलंदशहर आदि थाना क्षेत्रों में भी महिला वर्ग एवं समाज को शर्मसार करने वाले ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। अधिकांश घटनाओं के पीछे अवैध संबंध एवं उच्च महत्वाकांक्षा ही प्रमुख कारण बनकर सामने आए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो