scriptबुलंदशहर: चूल्हे के लिए मिट्टी लेने गए महिला व युवक की मौत, 3 गंभीर घायल | Woman and youth death 3 seriously injured taken soil in Bulandshahar | Patrika News

बुलंदशहर: चूल्हे के लिए मिट्टी लेने गए महिला व युवक की मौत, 3 गंभीर घायल

locationबुलंदशहरPublished: Jan 26, 2018 10:13:18 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

लोगों ने गम्भीर रुप से घायल दो महिलाओं व एक युवक को बाहर निकाल लिया। जबकि ढाय के नीचे दबने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

bulandshahar death
बुलंदशहर। खानपुर में चुल्हे के लिए मिट्टी लेने गई महिलाऐं व दो पुरुष मिट्टी ढहने से नीचे दब गए। हादसा उस समय हुआ जब ये लोग मिट्टी खोद रहे थे। बताया जा रहा है कि ये लोग घर पर चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गए थे। महिलाओं की चीख पुकार सुनकर खेतों पर काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने गम्भीर रुप से घायल दो महिलाओं व एक युवक को बाहर निकाल लिया। जबकि ढाय के नीचे दबने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक को इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो महिला व एक युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र में भर्ती कराया है। वहीं, मृतक महिला व युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।
मामला बुलंदशहर के खानपुर थाना क्षेत्र के ढकरौली गांव का है। गांव निवासी राजेश्वरी देवी, सचिन, दिनेश, गुंजन, ममता चुल्हे के लिए मिटटी लेने गांव के बहार पोखर पर गए थे। मिटटी लेते समय पोखर की ढाय खिसक गई। ढाय खिसकने से पांचों मिटटी के नीच दब गए। महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर खेतों पर काम कर रहे लोग भाग कर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बड़ी मश्क्कत के बाद पांचों को बहार निकाल लिया। बता दें कि राजेश्वरी देवी (65) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सचिन गम्भीर रुप से घायल हो गया था। जिसकी इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। दिनेश, गुंजन और ममता को काफी चोटें आई हैं। फिलहाल इनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है।
गांव में मचा कोहराम
राजेश्वरी देवी और सचिन की मौत की खबर जैसे ही गांव में पहुंची तो कोहराम मच गया। राजेश्वरी और सचिन के परिजनों को रो-रोकर बुराहाल था। राजेश्वरी अपने पीछे दो बेटी और एक बेटे को छोड़ गई हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो