script

गर्लफ्रेंड ने प्रेमी से की पैसे की मांग तो प्यार में अंधा युवक ने लिख दी ऐसी स्क्रिप्ट

locationबुलंदशहरPublished: Jan 14, 2019 06:49:09 pm

गर्लफ्रैंड के लिए पहले किया अपरहण, फिर मांगी फिरौती और फिर कर दिया कत्ल

lovers demo pic

गर्लफ्रेंड ने प्रेमी से की पैसे की मांग तो प्यार में अंधा युवक ने लिख दी ऐसी स्क्रिप्ट

बुलंदशहर. राजधानी दिल्ली से महज 70 किलो मीटर दूर बसे यूपी के बुलंदशहर से जो ख़बर सामने आई है, उसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां एक आशिक़ ने अपनी गर्लफ्रैंड के खर्चे पूरे करने के लिए एक ऐसी खौफ़नाक कहानी की स्क्रिप्ट लिख डाली, जिसे पढ़ने के बाद बुलंदशहर पुलिस के भी होश उड़ गए। बुलंदशहर पुलिस की गिरफ्त में खड़े ये 18/19 साल के दोनों युवक ऐसी स्क्रिप्ट के राइटर हैं, जिसे पढ़ने के बाद एक बार को तो पुलिस के भी पांव तले से ज़मीन खिसक गई थी। दरअसल, 10 जनवरी की शाम लगभग 6 बजे बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र के नयावास का रहने वाला राजकुमार संदिग्ध परिस्तिथियों में घर से अचानक गायब हो गया था। काफी तलाश के बाद भी राजकुमार का सुराग नहीं लगा, लेकिन राजकुमार के परिजनों के उस वक्त होश उड़ गए, जब अज्ञात लोगों को एक कॉल आया। कॉलकर्ता ने मृतक राजकुमार के परिजनों से 12 लाख की फ़िरौती की मांग की और फिरौती की रक़म न देने पर राजकुमार की हत्या की धमकी दे डाली।

यह भी पढ़ें: आवारा पशुओं से परेशान ग्रामीणों ने गोवंशों को सरकारी स्कूलो में किया बंद, इसके बाद जो हुआ…

मृतक राजकुमार के परिजनों ने इसकी जानकारी अरनिया पुलिस को दी और पुलिस ने एक्टिव मोड़ पर आते हुए, अपने लोकल इंटेलिजेंस और साइबर सेल टीम की मदद से कॉल किए गए नंबर के माध्यम से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास शुरू कर दिया। लेकिन पुलिस खुलासे में जो सामने आया उसे देखकर बुलंदशहर पुलिस के भी होश उड़ गए। दरअलस इस अपरहण और हत्याकांड को मृतक के गांव के ही वर्तमान प्राधान के बेटे ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दिया था। इस खौफ़नाक वारदात को अंजाम देने के पीछे वजह थी आरोपी की गर्लफ्रैंड। आरोपी की गर्लफ्रैंड लगातार आरोपी से पैसे की मांग कर रही थी, जिसके चलते आरोपियों ने राजकुमार के अपरहण, फ़िरौती और फिर हत्याकांड की घटना को अंजाम दे डाला।

यह भी पढ़ें: सपा-बसपा गठबंधन को मिला इस बड़े किसान संगठन का साथ, कर दिया यह बड़ा ऐलान, देखें वीडियो

पुलस की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पहले दिन ही राजकुमार की रस्सी से गला घोंटकर हत्या करदी थी। मृतक के शव को नयावास क्षेत्र में स्तिथ सरसों के खेत में फेंक दिया था। इसके बाद भी आरोपी मृतक के परिजनों से फ़िरौती का पैसा वसूलना चाहते थे। इसलिए वो लगातार मृतक के परिजनों को कॉल कर रहे थे। दरअसल, आरोपियों को लगता था कि नोटबन्दी के दौरान मृतक के परिजनों के खाते में लाखों रुपया आया है और इसलिए आरोपी मृतक के परिजनों से फ़िरौती मांग रहे थे। फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का शव बरामद कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी भी बरामद कर ली है।

यह भी पढ़ें- जब पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के ऊपर गिरा बिजली का खंभा तो दिखा ऐसा नजारा, दखें वीडियो

हालांकि बुलंदशहर पुलिस ने दोनों आरोपियों के ख़िलाफ़ अपरहण, फ़िरौती और हत्या की धाराओं में मुक़दमा दर्जकर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। लेकिन ये पहली बार नहीं है, जब बुलंदशहर में किसी का अपरहण करके इस तरह की खौफ़नाक घटना को अंजाम दिया गया हो। इससे पहले भी इस तरह की कई वारदातें हो चुकी है।

ट्रेंडिंग वीडियो