scriptआखिर क्या हुआ था कि मां को एक टक देखते रह गए मासूम… जानने के लिए पढि़ए खबर | aakhir kya hua tha ki maan ko ek tak dekhate rah gae maasoom... jaanan | Patrika News

आखिर क्या हुआ था कि मां को एक टक देखते रह गए मासूम… जानने के लिए पढि़ए खबर

locationबूंदीPublished: Sep 22, 2018 09:15:42 pm

Submitted by:

Devendra

कापरेन स्थित टीचर्स कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाली एक विवाहिता ने शनिवार दोपहर को कमरे में पंखे के फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।

aakhir kya hua tha ki maan ko ek tak dekhate rah gae maasoom... jaanan

आखिर क्या हुआ था कि मां को एक टक देखते रह गए मासूम… जानने के लिए पढि़ए खबर

सूने घर में विवाहिता ने की आत्महत्या
कापरेन. कापरेन स्थित टीचर्स कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाली एक विवाहिता ने शनिवार दोपहर को कमरे में पंखे के फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना का पता स्कूल से घर लौटे बच्चों को लगा, इसके बाद परिजन व पति मौके पर पहुंचा। विवाहिता की आत्महत्या की खबर से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सूचना पर कापरेन थाना पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार चरड़ाना निवासी विवाहिता रामभवन मीणा (३०) दोपहर को घर पर अकेली थी। उसने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर को स्कूल से घर लौट बड़े पुत्र कान्हू ने कमरे में मां को फंदे से लटके देखा तो वह घबरा गया। उसने पिता धर्मराज को फोन पर जानकारी दी। इस पर पिता ने पास में रहने वाले रिश्तेदारों को फोन करके घर भेजा। सूचना पर घर पहुंचे रिश्तेदारों ने फंदे पर झूली विवाहिता को नीचे उतारा। इतने में ही पति भी घर पर पहुंच गया था। इसके बाद विवाहिता को कापरेन अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। कापरेन थानाधिकारी वासुदेव चारण मय जाप्ते के अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पति सहित अन्य परिजनों से मामले की जानकारी ली। बाद में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने मृतका के भाई दिनेश की रिपोर्ट पर मृग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
संदिग्ध है मामला, पुलिस खोले तो चले पता
सूत्रों के अनुसार विवाहिता के अचानक से फंदे पर झूलकर जीवन लीला समाप्त करने का मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि विवाहिता ने जीवन लीला समाप्त कर ली। ऐसे में पूरा मामला पुलिस की जांच पर ही टिका हुआ है। मृतका का पति पेशे से ड्राइवर है। जो सुबह ही बच्चों को स्कूल छोड़ता हुआ बुकिंग पर चला गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे उसने पत्नी को फोन किया ताकि वो बच्चों को स्कूल से ले आए। लेकिन पत्नी ने फोन नहीं उठाया। कुछ देर बाद स्कूल से घर पहुंचे बच्चों ने मां की मौत की सूचना दी। बाद में मृतका के पीहर निमोदा से भी परिजन अस्पताल पहुंच गए थे। मृतका का भाई आंखों से आंसू बहाता हुआ बार-बार बहन को परेशान करने का आरोप लगा रहा था।

ट्रेंडिंग वीडियो