scriptअधिक मास समाप्त होने के साथ ही इस दिन से गूंजेगी शहनाई… ये होंगे श्रेष्ठ मुहूर्त | adhik maas End Wedding Season Start | Patrika News

अधिक मास समाप्त होने के साथ ही इस दिन से गूंजेगी शहनाई… ये होंगे श्रेष्ठ मुहूर्त

locationबूंदीPublished: Jun 13, 2018 07:24:01 pm

Submitted by:

Suraksha Rajora

अधिक मास समाप्त होने के साथ ही मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे।

adhik maas End Wedding Season Start

अधिक मास समाप्त होने के साथ ही शुरू होंगे मांगलिक कार्य… इस दिन से गूंजेगी शहनाई

बूंदी. ज्येष्ठ का अधिक मास बुधवार को समाप्त होने के साथ मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार, ये महीना भगवान श्रीकृष्ण को विशेष रूप से प्रिय है। इसलिए इसे पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं। अमावस्या बहुत ही खास और दुर्लभ है क्योंकि यह 3 साल में एक बार ही आती है।
इस अमावस्या पर किए गए उपाय से जीवन में पीड़ा दूर होती है।पुरुषोत्तम मास के चलते सभी तरह के शुभ कार्यों पर विराम लगा हुआ था। बुधवार से अधिक मास समाप्त होने के साथ ही मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे।
ज्योतिषाचार्य अमित जैन के अनुसार जून और जुलाई महीने में शादी के करीब 11 शुभ मुहूर्त है। इसके बाद लंबे समय तक कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं बनेगा।शादी के शुभ मुहूर्त 13 जून को मलमास खत्म होते ही सभी तरह के शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। पहला शुभ मुहूर्त 19 जून को बन रहा है।
इससे बाद 20, 21, 22, 23, 25 और 29 जून को भी शुभ मुहूर्त होंगे, जिसमें सभी तरह के शुभ काम किए जा सकते हैं। जून के बाद जुलाई महीने में 2, 5, 6 ,7, 10, 11 की तारीख तक विवाह जैसे शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
23 जुलाई के बाद से फिर सभी तरह के मांगलिक कार्य फिर से बंद हो जाएंगे। क्योंकि 23 जुलाई को देवशयनी एकादशी है इसमें भगवान विष्णु नींद में चले जाते हैं। 19 नवम्बर देव उठनी एकादशी से मांगलिक कार्य शुरू होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो