scriptआखिर क्यों लग गए यहां मंडी में जिंसों के ढेर, पढ़ें पूरी खबर… | After all, why did heaps of commodities in the mandi here | Patrika News

आखिर क्यों लग गए यहां मंडी में जिंसों के ढेर, पढ़ें पूरी खबर…

locationबूंदीPublished: Apr 01, 2021 09:43:20 pm

Submitted by:

Abhishek ojha

तीन दिन से बंद पड़ा है काम

आखिर क्यों लग गए यहां मंडी में जिंसों के ढेर, पढ़ें पूरी खबर...

आखिर क्यों लग गए यहां मंडी में जिंसों के ढेर, पढ़ें पूरी खबर…

कापरेन. हम्मालों द्वारा तुलाई की दरों एवं भर्ती करने के मामले में बुधवार को व्यापरियों एवं हम्मालों के बीच सुलह नहीं होने से तुलाई एवं खरीद कार्य तीन दिनों से बन्द हैं। जिसके चलते मंडी में पड़े ढेरों की भी खरीद नहीं होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को हम्मालों द्वारा हड़ताल जारी रखने के बाद मंडी सचिव नरेंद्र स्वर्णकार के निर्देश पर कर्मचारियों ने व्यापारियों से वार्ता कर मंडी में पड़े ढेरों की नीलामी लगवाई और एफसीआई केंद्र पर कार्य करने वाले मजदूरों से तुलाई कार्य करवाया गया। जिससे मंडी में तीन दिनों से जिंसों की तुलाई को लेकर परेशान किसानों को राहत मिली। उधर हम्मालों ने गुरुवार को भी 50 किलो की भर्ती करने और ढेर से दूर थपकी लगाने की कीमतों में संशोधन करने की मांग को लेकर हड़ताल जारी रखी। अध्यक्ष जमना शंकर ने बताया कि हम्माल 50 किलो की भर्ती करने पर संशोधित दरों पर कार्य करने को तैयार हैं, लेकिन व्यापारी 60 किलो की भर्ती पर अड़े हुए हैं। मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष बाबूलाल गोयल ने बताया कि ऊपर की मांग के अनुसार जिंसों की अलग अलग भर्ती होती हैं, जो सभी मंडियों में भी होती हैं। यहां के हम्माल 50 की भर्ती पर अड़े हुए हैं। व्यापारी बढ़ी हुई दरों पर खरीद करने को तैयार हैं।
वैकल्पिक व्यवस्था से करवाई खरीद
हम्मालों और व्यापरियों के बीच सुलह नहीं होने से मंडी में पड़े जिंसों की खरीद के लिए गुरुवार को वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। जिससे यहां जिंस लेकर आए किसानों को परेशानी नहीं हो। व्यापारियों से बात कर गुरुवार को नीलामी लगवाई गई हैं और एफसीआई के मजदूरों से बात कर एक दिन कार्य करवाया गया है। इससे मंडी में पड़े ढेरों की खरीद की गई हैं। हम्मालों का विवाद नहीं सुलझने से किसानों को आगामी आदेश तक मंडी में जिंस नहीं लाने के लिए कहा गया हैं। हम्मालों से बात कर सुलह के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन
मंडी में तुलाई की दरों को लेकर चल रहे मामले में गुरुवार को हम्मालों ने केशवरायपाटन उपखंड अधिकारी को अपनी मांगों से अवगत करवाते हुए ज्ञापन देकर मंडी को सुचारू करने की मांग की है। ज्ञापन में संशोधित दरों पर कार्य करने के साथ ही 50 किलो की भर्ती से माल की तुलाई करवाने की मांग की गई।
सुलह होने तक मंडी में नहीं होगी नीलामी बोली
मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष बाबूलाल गोयल ने बताया कि हड़ताल के चलते मंडी में खुली नीलामी बोली बंद हैं। हम्माली की दरों को लेकर सुलह होने अथवा अन्य व्यवस्था होने तक बोली बंद रहेगी। किसान अपनी जिंस लेकर नहीं आए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो