scriptकृषि मंत्री ने ढाई करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण | Agricultural Minister inaugurates two-and-a-half million plans | Patrika News

कृषि मंत्री ने ढाई करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण

locationबूंदीPublished: Oct 02, 2018 12:46:48 pm

Submitted by:

Narendra Agarwal

तेजाजी चौक में सोमवार को क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का लोकार्पण समारोह हुआ।

Agricultural Minister inaugurates two-and-a-half million plans

कृषि मंत्री ने ढाई करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण

जजावर. तेजाजी चौक में सोमवार को क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का लोकार्पण समारोह हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि रहे कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने जजावर कस्बे में 2 करोड 66 लाख की पेयजल रिवाइजेज योजना, गौरवपथ का शिलान्यास व 24.72 लाख की लागत से बने पशु चिकित्सालय व राष्ट्रीय राजमार्ग 148 डी से खोड़ी रोड का लोकार्पण किया। मंत्री सैनी ने कहा कि सरकार किसानों को 33 प्रतिशत नुकसान होने पर मुआवजा देगी। सरकार ने 30 लाख लोगों को करीब साढ़े आठ हजार करोड़ का कर्जा माफ किया है। अध्यक्षता सांसद सुभाष बहेडिया ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष महिपत सिंह हाड़ा, भगवान लाडला, शौकीनचंद्र राठौर, कालूलाल जांगिड, बाबूलाल, फोकर लाल सैनी, रामस्वरूप मीणा, जगदीश नागर, पुखराज ओसवाल, कमला सैनी, प्रमोद जैन रहे। इस दौरान जजावर सरपंच विरेंद्र सिंह हाड़ा, उपसरपंच विनोद जैन रहे। संचालन विष्णु तिवाड़ी ने किया।
सभा में रही चर्चा
यहां हुए समारोह में लगाए गए बैनर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी लिखा हुआ था। जबकि प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी हैं। ऐसे में ग्रामीणों में यहां लगाए गए बैनर को लेकर चर्चा होती रही। सभी यही सोचते रहे कि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष का पोस्टर क्यों लगाया।
सांसद ने किया लोकार्पण
भण्डेड़ा. हिंडोली विधानसभा क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों का सोमवार को ग्राम पंचायत सांवतगढ़ में लोकार्पण समारोह हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद सुभाष बहेडिया थे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महिपत सिंह हाड़ा ने की। विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य अर्चना कंवर हाड़ा, नीतू नागर, सीताराम सैनी, मण्डल अध्यक्ष शक्ति सिंह आशावत, महामंत्री लोकेश किराड़, सरपंच मनीषा नागर रहे। हिंडोली पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बडगांव में 60 लाख से बनकर तैयार हुए गौरवपथ, ग्राम पंचायत रानीपुरा में 60 लाख के गौरवपथ, ग्राम पंचायत सांवतगढ में 60 लाख के गौरवपथ, 20 लाख से एक आरओप्लांट, साढ़े दस लाख से बने अन्नपूर्णा भंडार, साढ़े 9 लाख से बने किसान सेवा केंद्र का सांसद बहेडिय़ा ने लोकार्पण किया है।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो