बूंदी

अज्ञात वाहन के कुचलने से चार गायों की मौत

नैनवां एनएच 148 डी पर कीरो का झोपड़ा के पास अज्ञात वाहन ने चार गायों को कुचल दिया।

बूंदीJul 13, 2019 / 12:39 pm

पंकज जोशी

अज्ञात वाहन के कुचलने से चार गायों की मौत

Bundi news , Bundi Hindi news , cow , accident , vihcal, mout: नैनवां एनएच 148 डी पर कीरो का झोपड़ा के पास अज्ञात वाहन ने चार गायों को कुचल दिया। इनमे से तीन गायों की मौत हो गई। घायल एक गाय को उपचार के लिए गोशाला के सुपर्द कर दिया। सुबह सडक़ पर मरी पड़ी गायों की सूचना पर थाने से एएसआई मोहनलाल मीणा मौके पर पहुंचे। सडक़ पर मरी पड़ी गायों को उठवाने के लिए नगरपालिका अधिशासी को सूचना दी उसके बाद नगरपालिका कर्मचारियों को भिजवाया। पुलिस ने कर्मचारियों के सहयोग से सडक़ से मरी गायों को सडक़ से हटवाया और घायल गाय को गोशाला में भेजा। एएसआई ने बताया कि गायों को रात में ही कोई भारी वाहन कुचल गया था। वाहन का पता नही चल पाया है। किसी की और से कोई रिपोर्ट भी नही मिली है।
इधर कस्बे के बाहर से निकल रहे एनएच बायपास पर रात के समय गोवंश का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे आए दिन गोवंश वाहनों से कुचल रहे है।

Home / Bundi / अज्ञात वाहन के कुचलने से चार गायों की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.