script

ऐसा क्या हुआ जो मंडी में हम्मालों ने कर दी हड़ताल

locationबूंदीPublished: Apr 10, 2019 09:28:07 pm

कृषि उपज मंडी देई में बुधवार को एक दिन पहले के माल का उठाव नहीं होने की समस्या को लेकर हम्मालों ने हड़ताल कर दी, जो एक घंटे तक चली।

aisa kya hua jo mandee mein hammaalon ne kar dee hadataal

ऐसा क्या हुआ जो मंडी में हम्मालों ने कर दी हड़ताल

देई. कृषि उपज मंडी देई में बुधवार को एक दिन पहले के माल का उठाव नहीं होने की समस्या को लेकर हम्मालों ने हड़ताल कर दी, जो एक घंटे तक चली। बाद में आश्वासन पर हड़ताल टलने के बाद मंडी में कामकाज शुरू हुआ। इस दौरान किसान परेशान होते रहे। जानकारी के अनुसार मंगलवार मंडी में शाम चार बजे से 11 बजे तक नो एंट्री होने के बाद भी कुछ किसान अपने वाहन अंदर लेकर चले गए। जिससे मंडी में माल लेकर निकलने वाले ट्रोले अंदर नहीं जा सके और मंडी में बोरियों में भरा माल जाम हो गया। ऐसे में बुधवार को हम्मालों ने मंडी में कामकाज बंद कर दिया। इस पर किसान एकत्रित होकर मंडी कार्यालय के सामने जमा हो गए। वही व्यापारी भी नीलामी प्रकिया को छोड़कर कार्यालय पहुंच गए। समझाइश के बाद हम्माल संघ अध्यक्ष रामलाल गुर्जर ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। इस बारे में कृषि उपज मंडी सचिव नरेन्द्र स्वर्णकार ने बताया कि मंगलवार रात्रि को कुछ किसान अपने वाहन अंदर लेकर चले गए थे, जिससे माल का उठाव नहीं हो पाया था। अब समस्या समाधान के लिए नए बस स्टैंड पर वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था की जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो