scriptन्यायधीश बने शनि अब मुस्कुराएंगे, सुखद संयोगो की करेंगे बारिश…बृहस्पति और शुक्र की युति लाएंगे सकारात्मकता | #Astrology Saturn smile pleasant coincidence rain Jupiter | Patrika News

न्यायधीश बने शनि अब मुस्कुराएंगे, सुखद संयोगो की करेंगे बारिश…बृहस्पति और शुक्र की युति लाएंगे सकारात्मकता

locationबूंदीPublished: Sep 04, 2018 10:46:42 pm

Submitted by:

Suraksha Rajora

न्यायधीश ग्रह शनि अपनी चाल बदलने वाले हैं। न्याय के पद पर विराजमान शनि देव 142 दिन बाद

बूंदी. न्यायधीश ग्रह शनि अपनी चाल बदलने वाले हैं। न्याय के पद पर विराजमान शनि देव 142 दिन बाद वक्री से 6सितंबर को शाम 4:40 बजे से मार्गी होंगे । इसके पहले 18 अप्रैल से शनि वक्री स्थिति में थे। यानी टेढ़ी चाल चल रहे थे। शनि इस समय धनु राशि में है और मार्गी होने पर भी इसी राशि में रहेंगे। शनि के वक्री से मार्गी होने से वे राशियां जो लंबे समय से परेशान चल रही है, कोर्ट के चक्कर काट रही है, उनको सीधा लाभ होगा।142 दिनों से चली आ रही आपदाएं, आगजनी, वाद-विवाद, बाढ़ जैसी दुर्घटनाओं से लोगों को राहत मिलेगी। ज्योतिषाचार्य अमित जैन ने बताया कि शनि के मार्गी होने से भूमि-भवन, अचल संपत्ति, भवन-निर्माण की सामग्री आदि व्यापारिक कार्यों में वृद्धि होगी।
शनि के मार्गी होने से राशियां को लाभ

ज्योतिषाचार्य अमित जैन ने बताया शनि मार्गी होने से वृश्चिक, धनु और मकर पर साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। वृश्चिक राशि वालों के लिए रहेगा मंगलप्रद। वहीं धनु और मकर के लिए तनाव लाएगा और झंझटों का जाल बुनेगा। वृषभ और कन्या पर रहेगी शनि की ढय्या। वृष का बढ़ेगा मेैंटल स्ट्रैस और कन्या पर रहेगी कुबेर और लक्ष्मी की विशेष कृपा। जिसके चलते उन्हें मिट्टी में हाथ डालना भी सोने के समान लाभ होना संभव है अन्य राशि के जातकों को उत्तम लाभ मिलेगा।
शुक्र का महापरिवर्तन

शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-सुविधा, सुंदरता, धन ऐश्वर्य का कारक ग्रह माना जाता है।
जीवन में सुख-समृद्धि भी शुक्र के शुभ प्रभाव से आती है। वर्ष और तुला राशि के स्वामी शुक हैं। वहीं शुक्र नीच राशि कन्या से तुला राशि में प्रवेश 1 सितंबर को तुला राशि में प्रवेश कर चुके है यह सयोग 1 जनवरी 2019 तक इसी राशि में रहेंगे। बृहस्पति भी तुला राशि में 11 अक्टूबर तक रहेंगे। इसलिए गुरु और शुक्र की युति 11 अक्टूबर तक रहेगी।

मंगल ग्रह के मार्गी होने के साथ तुला राशि में देव गुरु बृहस्पति, दैत्य गुरु शुक्र की युति बनाएगी। ज्योतिष में यह युति शुभ मानी जाती है। दोनों ग्रहों की युति साल में एक बार ही होती है। इन दोनों ग्रहों की युति से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक प्रभाव दिखेंगे। इससे भारत के आर्थिक वातावरण में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो