scriptअवैध और ओवरलोड को लेकर फूटा रोष, आज थम जाएंगे चक्के | avaidh aur ovaralod ko lekar phoota rosh, aaj tham jaenge chakke | Patrika News

अवैध और ओवरलोड को लेकर फूटा रोष, आज थम जाएंगे चक्के

locationबूंदीPublished: Apr 08, 2019 10:17:25 pm

अवैध और ओवरलोड परिवहन को बंद करने को लेकर ऑल इण्डिया मोटर व्यवसाय एसोसिएशन ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है।

avaidh aur ovaralod ko lekar phoota rosh, aaj tham jaenge chakke

अवैध और ओवरलोड को लेकर फूटा रोष, आज थम जाएंगे चक्के

अवैध और ओवरलोड को लेकर फूटा रोष, आज थम जाएंगे चक्ïके
एसोसिएशन की सोमवार को यूनियन परिसर में हुई बैठक में यह निर्णय किया गया
बूंदी. अवैध और ओवरलोड परिवहन को बंद करने को लेकर ऑल इण्डिया मोटर व्यवसाय एसोसिएशन ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। एसोसिएशन की सोमवार को यूनियन परिसर में हुई बैठक में यह निर्णय किया गया।
यूनियन के सचिव रतन सिंह हाड़ा ने बताया कि यूनियन पदाधिकारियों, आढ़तिया संघ, चावल उद्योग संघ, व्यापार संघ, हम्माल संघ में हुए समझौते के अनुसार ट्रक यूनियन को बताए गए टै्रक्टर-ट्रॉलियों में तय सीमा में ही जिंसों का परिवहन करना था, लेकिन मंडी कारोबार से जुड़े संगठन समझौते का पालन नहीं कर रहे हैं। लगातार अवैध व ओवरलोड परिवहन किया जा रहा है। इस मामले में संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी अवगत करा दिया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया। ऐसे में अब हड़ताल पर जाने का निर्णय किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो