scriptबाबा रामदेव के गुंजते जयकारें के साथ निकली शोभायात्रा | baaba raamadev ke gunjate jayakaaren ke saath nikalee shobhaayaatra | Patrika News
बूंदी

बाबा रामदेव के गुंजते जयकारें के साथ निकली शोभायात्रा

बाबा रामदेव के गूंजते जयकारे, सजे-धजे विमान में विराजमान बाबा रामदेव व भजनों पर झूमते श्रद्धालु।

बूंदीSep 11, 2018 / 10:57 pm

Devendra

baaba raamadev ke gunjate jayakaaren ke saath nikalee shobhaayaatra

बाबा रामदेव के गुंजते जयकारें के साथ निकली शोभायात्रा

बूंदी. बाबा रामदेव के गूंजते जयकारे, सजे-धजे विमान में विराजमान बाबा रामदेव व भजनों पर झूमते श्रद्धालु। यह नजारा था मंगलवार को वरिष्ठ बसेठा रजक (धोबी) समाज की ओर से बाबा रामदेव जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा का।
शोभायात्रा शहर के नाला का ढावा से शुरू हुई। शोभायात्रा में ऊंट, घोड़े व बाबा का विमान आकर्षण का केन्द्र रहा। विमान को समाज के लोग कंधों पर लेकर चल रहे थे। शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए आजाद पार्क पहुंची, जहां पर महिलाओं से सिर पर कलश लिए। बाद में शोभायात्रा बाबा रामदेव मंदिर पहुंची। इस दौरान कृष्णा, कन्हैया, दिनेश बातकी, भागचंद बातकी, कमलेश, रूपचंद , घनश्याम वर्मा आदि मौजूद थे।
इसी प्रकार बाबा रामदेव विकास समिति एवं मेघवाल समाज बूंदी के संयुक्त तत्वाधान में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। प्रवक्ता जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि आरती कर रामसा पीर के जयकारों के साथ शोभायात्रा प्रारम्भ की गई। जो शहर के मुख्य मार्ग से होकर नाहर का चोहट्टा पहुची, जहां समाज की महिलाओं ने 51 कलश धारण किया। शोभायात्रा पुन: मुख्य मार्गो से होती हुई मेघवाल मोहल्ला स्थित रामदेव मंदिर में संपन्नहुई। शोभायात्रा में बाबा रामदेव जी के विष्णु अवतार की झांकी सजाई गई, जिसके पीछे नव युवकों का समूह डीजे पर चल रहा है भजनों पर नाचते गाते शामिल हुआ। परंपरागत वेशभूषा में सजी-धजी महिला मंडल और समाज की महिलाएं बैंड की धुनों पर पर धुनों पर पर बाबा के जयकारे लगाते और जोश और उमंग से नाचते हुए सम्मिलित हुई।
शाम को मंदिर प्रांगण में महा आरती की गई जिसके बाद समाज द्वारा भंडारे का आयोजन का प्रसाद वितरित वितरित की गई। शोभायात्रा एवं भंडारे के व्यवस्थाओं में समाज के अध्यक्ष मदनलाल छोगन, मंदिर पुजारी गोपीलाल महाराज, कार्यक्रम संयोजक देवीलाल, सुरेंद्र घोडावत, अनिल वर्मा उदय लाल सोहनलाल रमेश चीफ, मोतीलाल, हेमन्त वर्मा, सुनील वर्मा आदि मौजूद थे।
केशवरायपाटन. मेघवाल समाज ने मंगलवार को बाबा रामदेव महाराज की शोभायात्रा उत्साह के साथ निकाली। यहां स्थित बाबा रामदेव के मंदिर से शाम चार बजे शोभायात्रा शुरू की गई। श्रद्धालु भजन कीर्तनों के साथ बाबा रामदेव का विमान लेकर चल रहे थे। अखाड़े में करतब बाज हैरत अंगेज करतब दिखाते हुए चल रहे थे। जगह-जगह लोगों ने विमान की आरती कर प्रसाद भेंट किया। मंदिर से शुरू हुई यात्रा मुख्य बाजार होती हुई मंदिर में पहुंची। इससे पहले सहकारी चीनी मिल चौराहा पर चल रहे बाबा के भण्डारे की पूर्णाहुति की गई। यहां से श्रद्धालु जुलूस के रूप में बाबा रामदेव के मंदिर पहुंच कर यात्रा में शामिल हुए।
बरुंधन. कस्बे में सोमवार को बैरवा समाज की ओर से रामदेव मंदिर से देवविमान में बाबा रामदेव की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में परिवार सहित भाग लिया। शोभायात्रा में समाज के लोग बाबा रामदेव के जयकारे लगाते चल रहे थे। देवविमान के आगे डीजे पर बजते लोकगीत व भजनों पर युवक युवतियों की टोली नृत्य करते हुए चल रही थी। महिलाएं भी भजन गाते चल रही थी। मार्ग में श्रद्धालुओं ने कई जगह प्रसाद व फू ल मालाएं चढ़ाई। शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गो से गुजरती हुई वापस रामदेव मन्दिर परिसर पहुंची। शोभायात्रा में ओम बैरवा, महावीर बैरवा, हनुमान बैरवा, अशोक बैरवा आदि लोग मौजूद थे।
झालाजी की बाराना. क्षेत्र के जयस्थल गांव में बैरवा समाज की ओर से मंगलवार को बाबा रामदेव की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रामदेव मंदिर से शुरू हुईजो गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंची। इस दौरान डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते गाते चल रहे थे। सोमवार रात को मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें बाहर से आए कलाकारों नेभजनों की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर जगदीश बैरवा, गजानंद बैरवा, चौथमल बैरवा, वार्डपंच रामदेव बैरवा आदि उपस्थित थे।

Home / Bundi / बाबा रामदेव के गुंजते जयकारें के साथ निकली शोभायात्रा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो