scriptबहू ने दादी सास पर पत्थरों से किया हमला | bahoo ne daadee saas par pattharon se kiya hamala | Patrika News

बहू ने दादी सास पर पत्थरों से किया हमला

locationबूंदीPublished: Sep 11, 2018 09:32:25 pm

Submitted by:

Devendra

ग्राम तालाब गांव के निकट भील बस्ती में बहू ने दादी सास पर पत्थरों से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

bahoo ne daadee saas par pattharon se kiya hamala

बहू ने दादी सास पर पत्थरों से किया हमला

-गंभीर घायल
हिंडोली. ग्राम तालाब गांव के निकट भील बस्ती में बहू ने दादी सास पर पत्थरों से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस उपाधीक्षक गोविंद सिंह ने बताया कि मंगलवार को तालाब गांव के निकट एक खेत पर लाली बाई मोग्या व उसकी दादी सास नंदू बाई रखवाली कर रही थी। किसी मामले को लेकर दोनों में विवाद हो गया। जिस पर लाली बाई ने उसकी दादी सास नंदू बाई पर पत्थरों से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि घायल महिला को ग्रामीणों की मदद से बूंदी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर उसकी स्थिति गंभीर है।
जहरीले कीड़े के काटने से किसान की मौत
नमाना रोड. तालेड़ा थाना क्षेत्र के खानखेड़ा गांव में एक किसान की जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि रविंदर जाट ्र(२७) अपने खेत पर कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान जहरीले कीड़े के काटने से बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में गांव में लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
निर्माणाधीन शो-रूम की बंद लिफ्ट में मिला शव
– आधार कार्ड से हुई शिनाख्त
बूंदी. शहर के लंकागेट रोड पर निर्माणाधीन शो-रूम की बंद लिफ्ट में मंगलवार को एक जने का संदिग्ध हाल में शव बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार शव करीब तीन दिन पुराना बताया गया है। सूचना पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और पड़ताल शुरू की। मृतक की ट्राईसाइकिल में थैला मिला जिसमें आधार कार्ड रखा था, उसी से पहचान बूंदी के कागदी देवरा निवासी महावीर महावर के रूप में हुई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक के भाई ने उसकी पहचान कर ली है। सुबह जल संसाधन विभाग के कर्मचारी गोपाल ने पुलिस कन्ट्रोल रूम पर शव पड़ा होने की सूचना दी थी। शव से सड़ांध आ रही थी। तब पुलिस उपअधीक्षक समदर सिंह व पुलिस निरीक्षक रमेश तिवाड़ी पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। आधार कार्ड से शिनाख्तगी के बाद भाई महावीर पहुंचा जिसने पुलिस को बताया कि महावीर नि:शक्त था और खानाबदोश जीवन यापन कर रहा था। वह शराब का आदी थी। लिफ्ट में कैसे गिरा इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा दिया। मामले को फिलहाल जांच में लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो