बूंदी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस के लिए कह डाला कुछ ऐसा….

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने मंगलवार को भीलवाड़ा संसद सीट से भाजपा प्रत्याशी सुभाष क्षहेडिया के पक्ष में विजय संकल्प सभा

बूंदीMar 26, 2019 / 04:04 pm

Narendra Agarwal

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस के लिए कह डाला कुछ ऐसा….

हिंडोली. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने मंगलवार को भीलवाड़ा संसद सीट से भाजपा प्रत्याशी सुभाष क्षहेडिया के पक्ष में विजय संकल्प सभा का आयोजन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कहा कि मोदी ऐसा नेता है जो देश की आन बान शान बचा सकता है ।उन्होंने मतदाताओं का कार्यकर्ताओं से कहा कि देश की इज्जत चाहते हो तो दोबारा मोदी सरकार को लाना होगा। उन्होंने कांग्रेस को झूठ का पुलिंदा बताया एवं राहुल गांधी को झूठा व्यक्ति करार दिया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी सुभाष बहेडिया भीलवाड़ा जिले के चार विधायक भाजपा जिला अध्यक्ष महिपत सिंह हाड़ा, भाजपा प्रदेश मंत्री छगन माहुर सहित कई वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए। हिण्डोली। कस्बे में माली छात्रावास में भाजपा की विजय संकल्प सभा के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कहा कि देश में जब जब भी कांग्रेस की सरकार रही कांग्रेस की सरकार ने देश को जमकर लूटा। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों ने हवा जमीन खेत मजदूर किसान आदि के पैसे खा गए कई बार मौका ऐसा भी आया कि जिससे देश भ्रष्टाचार में डूब गया लेकिन पिछले 5 वर्षों में भ्रष्टाचार का एक भी दाग मोदी सरकार पर नहीं लगा पूर्व में भारत का नाम दुनिया में कम ही लोग जानते थे लेकिन आज भारत का नाम विश्व विख्यात हो गया है और सभी देश भारत की तेज गति से बढ़ रही अर्थव्यवस्था की ओर देख रहे हैं वर्तमान में देश सुरक्षित हाथों में विकासशील से विकसित की ओर बढ़ रहा है सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार गांव गरीब किसान की सरकार हैं

सैनी ने गहलोत सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

मदन लाल सैनी ने यहां आयोजित सभा में कहा कि गहलोत सरकार ने पिछले 2 माह में पूर्वर्ती भाजपा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को समीक्षा करने के नाम पर बंद की जा रही है उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों का पूरा कर्ज माफ नहीं हुआ है बेरोजगारी भत्ता देने में भी गहलोत सरकार नाकाम रही है उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि ₹12000 गरीबों को देना एक जुमला साबित होगा उन्होंने संकल्प सभा में सभा में उपस्थित जन समुदाय से हाथ खड़े करवा कर भाजपा प्रत्याशी सुभाषचंद्र बहेडिया के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.