scriptभगवान आदिनाथ जन्मोत्सव में निकाली शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का ज्वार | bhagavaan aadinaath janmotsav mein nikaalee shobhaayaatra mein umada s | Patrika News

भगवान आदिनाथ जन्मोत्सव में निकाली शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का ज्वार

locationबूंदीPublished: Mar 29, 2019 12:51:39 pm

कस्बे में शुक्रवार को भगवान आदिनाथ जयंती पर आयोजित धार्मिक विधानों में श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था का ज्वार उमड़ पडा।

bhagavaan aadinaath janmotsav mein nikaalee shobhaayaatra mein umada s

भगवान आदिनाथ जन्मोत्सव में निकाली शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का ज्वार

देई. कस्बे में शुक्रवार को भगवान आदिनाथ जयंती पर आयोजित धार्मिक विधानों में श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था का ज्वार उमड़ पड़ा। प्रात:कालीन शुभ मुहूर्त में भगवान की शांतिधारा अभिषेक मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न हुई। तत्पश्चात ओमप्रकाश पवन कुमार गर्ग ने जयकारों के साथ ध्वजारोहण करने का सौभाग्य प्राप्त किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान को झूले में झुलाकर आदिनाथ की शोभायात्रा नगर परिभ्रमण पर रवाना हुई। हाथों में ध्वज पताका लिए नन्हे मुन्ने बालक शोभायात्रा को शोभायमान कर रहे थे। पीछे सिर पर कलश धारण किए महिलाएं चल रही थी। भजनों पर नृत्य करती युवतियां महिलाएं यात्रा में श्रद्धा का भाव भर रही थी। वहीं श्रद्धालु भगवान का विमान कंधों पर धारण किए श्रद्धा की हिलोरों के साथ बढ़ रहे थे। मुख्य मार्गों से परिभ्रमण करते हूए शोभायात्रा जैन नसियां मंदिर पंहुची। वहां से वापस बड़ा दिगम्बर जैन मंदिर में पहुंची। जहां पंडित कोमल शास्त्री ने विधि विधान से महामंडल विधान श्रद्धालुओं के साथ सम्पन्न करवाया। कार्यक्रम में बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ भाग लिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो