script

भगवान आदिनाथ की जयंती पर निकाली प्रभात फेरी किए श्रीजी के अभिषेक

locationबूंदीPublished: Mar 29, 2019 08:58:18 pm

जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ स्वामी के जन्म जयंती पर दिगम्बर जैन खंडेलवाल (सरावगी) समाज की ओर से शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए।

bhagavaan aadinaath kee jayantee par nikaalee prabhaat pheree kie shre

भगवान आदिनाथ की जयंती पर निकाली प्रभात फेरी किए श्रीजी के अभिषेक

बूंदी. जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ स्वामी के जन्म जयंती पर दिगम्बर जैन खंडेलवाल (सरावगी) समाज की ओर से शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह प्रभात फेरी के साथ हुई। सोत्या पाड़ा स्थित आदिनाथ भगवान जैन मंदिर से गाजे बाजे के साथ प्रभात फेरी प्रारंभ हुई। जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए चौगान जैन मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। प्रभात फेरी में शामिल महिला-पुरुष भगवान के जयकारें लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान समाजबंधुओं ने शहर के जिनालयों के दर्शन किए।

आदिनाथ की जयंती पर निकाली शोभायात्रा
देई. कस्बे में स्थित अग्रवाल दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर से भगवान आदिनाथ की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर समिति महामंत्री सम्पत जैन व कोषाध्यक्ष पारस मितल ने बताया कि शोभायात्रा मुख्य मार्गो से होकर नसियां मंदिर पहुंची, जहां पर आरती कर वापस जैन बडा मंदिर पहुंची। आगे छोटे बच्चे हाथों में ध्वज लिए चल रहे थे। बाद में पंडित कोमल शास्त्री के सानिध्य में महामंडल विधान का आयोजन हुआ। इससे पूर्व प्रात:काल को भगवान आदिनाथ की प्रतिमा की शांतिधारा व अभिषेेक हुआ।

ट्रेंडिंग वीडियो