script

बूंदी हादसे पर CM गहलोत ने जताया गहरा दुःख, मृतकों के आश्रितों और घायलों के लिए सहायता राशि की हुई घोषणा

locationबूंदीPublished: Feb 26, 2020 08:07:21 pm

Submitted by:

abdul bari

बस हादसे ( Bundi Accident Today ) में 24 लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) ने इस दर्दनाक हादसे ( Bundi Accident News ) में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम ने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। ( Bundi Bus Accident )

बूंदी/जयपुर
कोटा-लालसोट मेगा हाईवे पर लाखेरी के पास मेज नदी में बस हादसे ( Bundi Accident Today ) में 24 लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) ने इस दर्दनाक हादसे ( Bundi Accident News ) में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम ने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है, उन्होंने हादसे में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।
मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता की घोषणा ( Bundi Bus Accident )

गहलोत ने मुख्यमंत्री सहायता कोष ( Chief Minister’s relief Fund ) से मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रूपए और घायलों को 40-40 हजार रूपए की सहायता देने की घोषणा की है।

एक साथ हुआ 21 लोगों का अंतिम संस्कार

कोटा किशोरपुरा मुक्तिधाम में मृतकों का अंतिम संस्कार गया। यहां एक साथ हुआ 21 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस प्रशासन के अलावा हजारों की तादात में लोग इकट्ठा हुए। यहां मौजूद हर शख्‍स की आंख में आंसू था, हर ओर गमगीन माहौल था। अंतिम संस्कार के समय कोटा प्रशासन भी मौजूद रहा।
इधर, दुल्हन के परिवार में सन्नाटा छाया

गौरतलब है कि इस बस में सवार लोग कोटा से सवाई माधोपुर भात लेकर जा रहा थे। इस दौरान यह हादसा हुआ। और कई लोग काल का ग्रास बन गए।। हादसे की सूचना जैसे ही सवाई माधोपुर में दुल्हन के घर पहुंची तो वहां भी पूरा माहौल गमहीन हो गया। परिवार में सन्नाटा छा गया। सारी की सारी तैयारियां धरी की की धरी रह गई। शादी की खुशियां एक पल में ही धूमिल हो गई।

ट्रेंडिंग वीडियो