scriptBundi Latest News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर हमले से मचा बवाल, बूंदी में धरना देकर बैठे, तालेड़ा बंद कराया, यह दी चेतावनी | Bundi BJP, Talera Bandh, BJP State President Satish Poonia | Patrika News

Bundi Latest News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर हमले से मचा बवाल, बूंदी में धरना देकर बैठे, तालेड़ा बंद कराया, यह दी चेतावनी

locationबूंदीPublished: Feb 07, 2022 01:25:38 pm

Submitted by:

Nagesh Sharma

हमलावरों पर सही धाराओं में प्रकरण दर्ज कराने और गिरफ्तारी की मांग ने पकड़ा जोर

Bundi Latest News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर हमले से मचा बवाल, बूंदी में धरना देकर बैठे, तालेड़ा बंद कराया, यह दी चेतावनी

Bundi Latest News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर हमले से मचा बवाल, बूंदी में धरना देकर बैठे, तालेड़ा बंद कराया, यह दी चेतावनी

बूंदी. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीष पूनिया पर हुए हमले के विरोध में सोमवार को बूंदी भाजपा में आक्रोश फैल गया है। कार्यकर्ताओं ने तालेड़ा कस्बा बंद करा दिया है। बूंदी जिला कलक्ट्रेट के बाहर बूंदी विधायक अशोक डोगरा, केशवरायपाटन विधायक चंद्रकांता मेघवाल व जिलाध्यक्ष छीतरलाल राणा की अगुवाई में कार्यकर्ता धरना देकर बैठ गए हैं।
कार्यकर्ताओं की मांग है कि 6 फरवरी की शाम को तालेड़ा थाना क्षेत्र के बल्लोप के निकट भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनिया के कोटा से जयपुर जाते वक्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार को रोक लिया। कार पर पत्थर फेंके। काले झंडे दिखाए। इस दौरान देर तक राष्ट्रीय राजमार्ग जाम रहा है।
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूनिया के पीएसओ से अभद्रता की। उनकी शर्ट फाड़ दी। बटन टूट गए। जो की कतई स्वीकार्य नहीं हैं। भाजपा नेताओं ने घटना के विरोध में तालेड़ा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर की अगुवाई में तालेड़ा के बाजार बंद करा दिए हैं। उनका आरोप है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनिया की सुरक्षा में चूक रही है। बूंदी में धरना देकर बैठे भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि हमलावरों के खिलाफ सही धाराओं में प्रकरण दर्ज नहीं हुआ और जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई तो बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा नेताओं ने धरने के दौरान मुख्यमंत्री के खिलाफ भी आक्रोश व्यक्त किया है।

बूंदी विधायक अशोक डोगरा ने चेतावनी दी कि पुलिस ने गंभीरता नहीं बरती तो एक्सन पर रियक्शन होगा। सडक़ से सदन तक सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पुलिस तत्काल जानलेवा हमले की धाराओं में प्रकरण दर्ज करें। कांग्रेस के नेताओं को बूंदी की धरती पर घुसने नहीं देंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो