scriptवारदात से फैली सनसनी : दिनदहाड़े मकान से पौने पांच लाख के जेवरात व नकदी चोरी | Bundi News, Bundi patrika, theft, cash, police, jewelery, gold and si | Patrika News
बूंदी

वारदात से फैली सनसनी : दिनदहाड़े मकान से पौने पांच लाख के जेवरात व नकदी चोरी

दबलाना थाना क्षेत्र के अलोद कस्बे में गुरुवार को दिनदहाड़े एक मकान का ताला तोडकऱ अज्ञात चोर आलमारी में रखे सवा लाख रुपए

बूंदीJul 19, 2019 / 01:14 pm

Narendra Agarwal

Bundi News, Bundi patrika, theft, cash, police, jewelery, gold

वारदात से फैली सनसनी : दिनदहाड़े मकान से पौने पांच लाख के जेवरात व नकदी चोरी

हिण्डोली. दबलाना थाना क्षेत्र के अलोद कस्बे में गुरुवार को दिनदहाड़े एक मकान का ताला तोडकऱ अज्ञात चोर आलमारी में रखे सवा लाख रुपए नकद और साढ़े तीन लाख के जेवरात चुराकर ले गए। दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात से कस्बे में सनसनी फैल गई। अलोद निवासी दीपक सामरिया ने बताया कि सुबह उसकी मां गीता बाई मकान पर ताला लगाकर आंगनबाड़ी केंद्र चली गई। सुबह 11 बजे वापस लौटी तो मकान के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो आलमारी का भी ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरे हुए थे। चोर आलमारी में रखे सवा लाख रुपए नकद, सोने का गले का हार, दो कानों के टॉप्स, दो झूमकियां, दो लॉकेट, तीन सोने की अंगूठियां, चांदी की पायजेब और 2 जोड़ी पायल चुरा ले गए। चोरी हुए जेवरातों की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपए बताई। फ रियादी ने दबलाना पुलिस को सूचना दी तो थाना प्रभारी शौकत अली व एएसआई महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे एवं मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाइक लेकर तीन जने खड़े थे
फ रियादी दीपक ने बताया कि चोरी की घटना के बाद राह से गुजर रहे एक जने ने उसे जानकारी दी कि उसके मकान के बाहर बाइक लेकर तीन युवक नजर आए थे। उनमें से एक युवक मकान के बाहर चबूतरे पर बैठा था और दो जने रैकी कर रहे थे। उसे चोरी का अंदेशा नहीं था। इस पर उसने ध्यान नहीं दिया। बाद में चोरी की सूचना मिलने पर वह जानकारी देने आया है।

जानकार के शामिल होने का अंदेशा
पुलिस ने बताया कि इस वारदात में कोई जानकार शामिल हो सकता है। उसे दिनेश के परिवार वालों के बारे में पूरी जानकारी थी। मकान में दिनेश व उसके माता-पिता रहते हैं। दिनेश विद्युत निगम में काम करता है और पिता मनिहारी का काम करने सुबह निकल जाते हैं। माता भी आंगनबाड़ी केन्द्र जाने से पूरा मकान सूना हो जाता है। ऐसे में उसी समय वारदात के लिए चुना गया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो