scriptजिंस की बोली नहीं लगाने पर भडक़े किसान | Bundi News, Bundi Rajasthan,Agricultural produce market,Farmer,door,ag | Patrika News

जिंस की बोली नहीं लगाने पर भडक़े किसान

locationबूंदीPublished: Oct 18, 2019 08:01:19 pm

कृषि उपज मंडी देई में शुक्रवार शाम को बोली नहीं लगने से नाराज किसानों ने मुख्य दरवाजा बंद कर विरोध प्रदर्शन किया।

जिंस की बोली नहीं लगाने पर भडक़े किसान

जिंस की बोली नहीं लगाने पर भडक़े किसान

देई. कृषि उपज मंडी देई में शुक्रवार शाम को बोली नहीं लगने से नाराज किसानों ने मुख्य दरवाजा बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मंडी प्रशासन और किसानों से वार्ता कर मामले में समझाइस की। जानकारी के अनुसार मंडी में शुक्रवार को काफी संख्या में किसान माल लेकर आए थे। कई किसानों के माल के शाम तक भी बोली नहीं लगी। बाद में शाम होने पर बोली बंद कर दी गई। जिससे किसान आक्रोशित हो गए। किसानों ने व्यापारियों व मंडी प्रशासन पर चहेते की पहले बोली लगाने का आरोप लगाते हुए मंडी के मुख्य दरवाजे को बंद कर अपना विरोध जताया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंंची और समझाइस की। इसके बाद मामला शांत हुआ। मंडी के कनिष्ठ लिपिक महावीर प्रसाद सेन ने बताया कि पहले सोयाबीन बाद में उडद, मक्का और अन्य जिंसों की बोलियां लगाई गई। इस दौरान मंडी में गणेशजी के पीछे दस-बीस उड़द के ढेर शेष रह गए थे। किसानों के शेष जिंसों के ढेर की बोलियां लगाई जा रही थी, लेकिन उससे पहले ही किसानों ने हंगामा कर दिया, जिससे व्यापारी चले गए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो