scriptधान के दामों में गिरावट, किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें | Bundi News, Bundi Rajasthan,Agricultural, produce market,Farmers,Faces | Patrika News

धान के दामों में गिरावट, किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें

locationबूंदीPublished: Oct 15, 2019 01:23:50 pm

कुंवारती कृषि उपज मंडी में मंगलवार को धान के दामों में गिरावट रहने से किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें नजर आई।

धान के दामों में गिरावट, किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें

धान के दामों में गिरावट, किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें

रामगंजबालाजी. कुंवारती कृषि उपज मंडी में मंगलवार को धान के दामों में गिरावट रहने से किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें नजर आई। जानकारी के अनुसार मंडी में धीरे-धीरे धान की आवक बढऩे लगी है। लेकिन पिछले सप्ताह के मुकाबले सोमवार और मंगलवार को दोनों दिन लगातार धान के दामों में दौ सौ रुपये तक की गिरावट आई। जिससे कहीं किसान चिंतित नजर आए। किसानों ने बताया कि मंडी में दीपावली से पहले किसानों की फसलें खराब हो जाने के बाद धान से उम्मीद लगा को रखी थी। लेकिन मेहनत के अनुरूप धान के दाम नहीं मिल रहे। ऐसे में किसानों को मजबूरन कम दाम पर धान को बेचना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि खर्चा भी नहीं निकल रहा। वही किसानों के माने तो इस बार लगातार बरसात होने से धान में सही उत्पादन नहीं निकल रहा ऐसे में किसानों की चिंता और बढ़ती जा रही है। धान के दामों में आई गिरावट से किसान चिंतित है। किसानों ने बताया कि रबी की फसल के लिए बुवाई के लिए खाद और बीज की व्यवस्था के लिए मजबूरन धान बेचना पड़ रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो