script

‘गांधी आर्थिक दर्शन व राष्ट्रवाद’ पर हुई संगोष्ठी

locationबूंदीPublished: Oct 14, 2019 09:25:18 pm

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का दर्शन पूरे विश्व के लिए शांति का मार्ग प्रशस्त करने वाला है।

‘गांधी आर्थिक दर्शन व राष्ट्रवाद’ पर हुई संगोष्ठी

‘गांधी आर्थिक दर्शन व राष्ट्रवाद’ पर हुई संगोष्ठी

बूंदी.कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का दर्शन पूरे विश्व के लिए शांति का मार्ग प्रशस्त करने वाला है। मोहनप्रकाश सोमवार शाम यहां बूंदी के नैनवां रोड स्थित सुदामा सेवा संस्थान ‘आसरा’ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वे जन्म वर्ष पर ‘गांधी आर्थिक दर्शन व राष्ट्रवाद’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे।
मोहनप्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि सत्य और अहिंसा के मार्ग से पूरे देश को एक आवाज में पिरोकर राष्ट्रपिता ने देश में राष्ट्रवाद की अलख जगाई। गांधी का राष्ट्रवाद निस्वार्थ राष्ट्रवाद है और अपने देश पर सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा देता है। त्याग तपस्या और बलिदान राष्ट्रवाद के मूल तत्व है, राष्ट्रवाद यशोगान नहीं बलिदान मांगता है। महात्मा गांधी ने प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में अपनी आवश्यकताएं सीमित रखने के लिए कहा। जब हमारी आवश्यकता सीमित होगी तभी हम सुखी होंगे। आवश्यकता बढ़ेगी तो आर्थिक तंत्र भी प्रभावित होगा।
गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे संस्थान के संरक्षक पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार हर पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है। हमें जीवन के हर क्षेत्र में गांधी के विचारों को आत्मसात करना चाहिए। गोष्ठी का संचालन राजस्थान युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चर्मेश शर्मा ने किया, संस्थान के सचिव छुट्टनलाल शर्मा ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर सुदामा सेवा संस्थान के अध्यक्ष गुलाबचंद पांचाल, पूर्व उप जिला प्रमुख बृजमोहन शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी नुरुद्दीन, कांग्रेस नेता संजय तम्बोली, पार्षद टीकम जैन, बूंदी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चेतराम मीणा, तालेड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगरूप सिंह रंधावा, उपप्रधान रघु शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश पारीक, कैलाशचंद्र गुप्ता, लोक अभियोजक योगेश यादव, बूंदी शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवराज गोचर आदि मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो