बूंदीPublished: Dec 09, 2019 09:45:00 pm
पंकज जोशी
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला कलक्ट्रेट में कांग्रेस सरकार पर किसानों का मुआवजा नहीं दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा ने विरोध प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
बूंदी.भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला कलक्ट्रेट में कांग्रेस सरकार पर किसानों का मुआवजा नहीं दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में राज्यपाल के नाम 10 सूत्रीय मांग का उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में बताया कि वर्तमान सरकार को एक वर्ष पूर्ण होने में आया, लेकिन किसानों को अतिवृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा नहीं मिला। सरकार की ओर से घोषित किसानों की सम्पूर्ण कर्ज माफी शीघ्र प्रदेश में लागू हो। सिवायचक भूमि की आवंटन प्रक्रिया सरकार एक ही विधानसभा में लागू कर रही है, जो जिले के अन्य गरीब किसानों के साथ कुठारघात है। इस प्रक्रिया को सम्पूर्ण जिले में लागू किया जाए। ग्राम पंचायतों के विकास के लिए राज्य सरकार राशि उपलब्ध कराए। किसानों को नए विद्युत कनेक्शन एवं जले हुए ट्रासंफार्मर 72 घंटे में बदले जाए। साथ ही जिले में बिगड़ी चिकित्सा व्यवस्थाओं में सुधार हो। इस दौरान केपाटन विधायक चंद्रकांता मेघवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महिपत सिंह हाड़ा, जिला महामंत्री शक्ति सिंह आसावत, ओमेंद्र सिंह हाड़ा, रामेश्वर मीणा, मदन गुर्जर, पुरुषोत्तम सोमाणी आदि मौजूद थे।