scriptभाजपा ने ठोकी ताल, किया विरोध प्रदर्शन | Bundi News, Bundi Rajasthan News,BJP,Chin palate,Protested | Patrika News

भाजपा ने ठोकी ताल, किया विरोध प्रदर्शन

locationबूंदीPublished: Nov 03, 2020 07:58:59 pm

केंद्र सरकार की ओर से किसानों के हित में लाए गए बिल को लेकर प्रदेश में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर संशोधन करने के विरोध में सोमवार को बूंदी पंचायत समिति मुख्यालय पर भाजपा ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया।

भाजपा ने ठोकी ताल, किया विरोध प्रदर्शन

भाजपा ने ठोकी ताल, किया विरोध प्रदर्शन

भाजपा ने ठोकी ताल, किया विरोध प्रदर्शन
बूंदी. केंद्र सरकार की ओर से किसानों के हित में लाए गए बिल को लेकर प्रदेश में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर संशोधन करने के विरोध में सोमवार को बूंदी पंचायत समिति मुख्यालय पर भाजपा ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया। भाजपा नेता यहां पहुंचे और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सत्र बुलाने का विरोध किया। नमाना व खटकड़ मंडल कार्यकर्ताओं ने इसे किसानों के खिलाफ किया जा रहा प्रदेश सरकार का निर्णय बताया। इस दौरान नमाना मंडल अध्यक्ष शिवराज पूनिया, जिला महामंत्री सुरेश अग्रवाल, खटकड़ मंडल अध्यक्ष महेंद्र डोई, बूंदी मंडल अध्यक्ष महावीर खंगार, शहर प्रवक्ता अभिषेक जैन, उदालाल गुर्जर, जितेंद्र सिंह हाड़ा आदि मौजूद थे।
तालेड़ा. भाजपा के मंडल तालेड़ा का केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में लाए गए बिल को गहलोत सरकार द्वारा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर संशोधन करने के विरोध में तालेड़ा पंचायत समिति पर भरतीय जनता पार्टी द्वारा धरना प्रदर्शन तालेड़ा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर के नेतृत्व में किया गया। विरोध प्रदर्शन में पुरुषोत्तम शर्मा, रामस्वरूप नरेड़ा, सत्यनारायण गुर्जर, रामप्रसाद पांचाल, अनिल जैन, राजेश रायपुरिया, जुगल शर्मा, महावीर गुर्जर, हीरालाल मालव, जसवीर सिंह, सुरेश चौधरी, नंदबिहारी चौधरी, राजेंद्र चौधरी, नारायण चौधरी, भरत पूनिया, धरमपाल कुशवाह, हरिओम बडगुर्जर, राजेंद्र मेघवाल, लट्टूर जांगिड़, राधेश्याम मेहरा, प्रियांशु शर्मा, मोहन मेघवंशी, दुर्गासिंह राठौड़, प्रदीप खरेडिय़ा और समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिण्डोली. हिण्डोली भाजपा मण्डल की ओर से राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ सोमवार को एक दिवसीय धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ओमेंद्र सिंह हाडा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए किसान बिलों को राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा रोकना किसानों के साथ अन्याय हैं। इसके खिलाफ भाजपा द्वारा राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ सभी जगह प्रदर्शन किया जा रहा है। धरने को युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा, मंडल प्रभारी पुरुषोत्तम मंगल, पोखरलाल सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष शौकीन चंद राठौर, जिला उपाध्यक्ष परमेंद्र सिंह सोलंकी, सीताराम सैनी, मंडल अध्यक्ष रामेश्वर सैनी, बाबूलाल मीणा, अशोक शर्मा आदि ने संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया
नैनवां. राज्य सरकार के कृषि संशोधन बिल के विरोध में भाजपा के चार मंडलों नैनवां शहर, नैनवां ग्रामीण, देई व करवर के संयुक्त तत्वावधान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नैनवां पंचायत समिति कार्यालय के बाहर तीन घंटे तक धरना दिया। धरना स्थल पर ही सभा का आयोजन हुआ। सभा को भाजपा के जिला प्रभारी नरेश बंसल, पूर्व विधायक प्रभुलाल करसौल्या, चुनाव सह प्रभारी सुरेन्द्र गोयल, भाजपा के जिलामंत्री सम्पतकुमार जैन, अनिता सैनी, महावीर सिंधव, नैनवां शहर मंडल अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह सोलंकी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र नागर, देई मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल मीणा, करवर मंडल अध्यक्ष मुकेश जिंदल आदि ने सम्बोधित किया।
भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन
केशवरायपाटन. राज्य सरकार की ओर से विधानसभा में पेश किए गए कृषि संशोधन बिल के विरोध में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सहकारी शुगर मिल चौराहा पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष छीतरलाल राणा ने कहा कि राज्य की किसान विरोधी सरकार विशेष सत्र बुलाकर कृषि संशोधन बिल पेश कर किसानों को भ्रमित कर रही है। पूर्व सांसद गोपाल पचेरवाल ने भी विचार व्यक्त किए। प्रदर्शन में भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र शृंगी, जिला उपाध्यक्ष तेजनारायण दुबे, रामबाबू शर्मा, जिला मंत्री रमा मालव, पवन चौहान, मंडल अध्यक्ष गोपाल नागर, महामंत्री राजेश सैनी, श्रीनाथ पोकरा, मदन पचेरवाल, आशीष बिड़ला, रामसिंह गुर्जर उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो