script

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किए सेवा कार्य

locationबूंदीPublished: Sep 21, 2020 07:02:36 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह के तहत भाजपा ने रविवार को जिगजेग डेम के घाटों की सफाई की।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किए सेवा कार्य

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किए सेवा कार्य

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किए सेवा कार्य
लाखेरी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह के तहत भाजपा ने रविवार को जिगजेग डेम के घाटों की सफाई की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सप्ताह के अंतिम दिन सुबह 11 बजे कार्यकर्ता जिगजेग डेम पहुंचे और श्रमदान कर सफाई की। सफाई अभियान 2 घंटे चला। इसके बाद नाव दुखांतिका मामले के मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान जिला महामंत्री लक्ष्मण सिंह हाड़ा, मंडल अध्यक्षमहेन्द्र कुमार शर्मा, महावीर पारेता, कृष्ण बिहारी पाराशर, राजेंद्र माहेश्वरी, सुदेश रावत, अनवर अली, गजानंद योगी, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
भण्डेड़ा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह के तहत रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंबिका माता परिसर में गार्डन की साफ-सफाई की। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सरपंच संघ के तहसील अध्यक्ष बांसी संरपच सत्यप्रकाश शर्मा उपसरपंच राजूलाल भाजपा मंडल मंत्री मिथिलेश गौतम युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष विनोद साहू राकेश जैन वरिष्ठ भाजपा नेता हेमराज सुमन, हनुमान, महावीर सैनी, सोनू जैन, महावीर सोनी, मारुति नंदन शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा व आलोक गौतम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बड़ानयागांव. बसोली भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की ओर से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा सप्ताह पर स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अशोकनगर स्थित बालाजी मंदिर व 8वां मील चौराहे पर यात्री प्रतीक्षालय में सफाई कार्य कर श्रमदान किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सोमानी, महामंत्री कैलाश गौतम, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हजारीलाल कुमावत, भाजपा कार्यकर्ता जमना लाल सेन, बाबूलाल कुमावत, गोपाल सेन, प्रहलाद मीणा, रामलाल माली, बाबूलाल गुर्जर आदि ने श्रमदान किया।
कापरेन. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के तहत चल रहे सेवा सप्ताह के तहत भाजपा ने सेवा कार्य किए। सारसला गांव के अटल सेवा केन्द्र पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। रोटेदा, हिंगोनिया, गेंडोली, अरनिया, फौलाई आदि गांव में भी स्वच्छता कार्यक्रम हुए। इसमें उपाध्यक्ष तेजनारायण दुबे, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष धनराज मीणा, सेवा सप्ताह संयोजक सन्तोष श्रृंगी, सहसंयोजक कन्हैयालाल गोचर, जगदीश गोस्वामी, राजेन्द्र पाटनी, जिला आईटी उपाध्यक्ष प्रवीन सिसोदिया, महावीर मोदी आदि मौजूद रहे। वहीं प्रधानमंत्री जन्मदिवस सेवा सप्ताह के समापन के अवसर पर रविवार को कस्बे के कबीरपुरा बालाजी मंदिर पर भाजपा की बैठक हुई। जिला अध्यक्ष छीतरलाल राणा ने जिले में किए गए सेवा कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर को साफ किया। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष लोकेश बागड़ा, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष धनराज मीणा, जिला उपाध्यक्ष तेजनारायण दुबे, पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश मीणा, अम्बरीश व्यास, हारून पठान मौजूद थे।
श्रमदान से पाल बाग परिसर चकाचक
हिण्डोली. पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस सेवा सप्ताह के तहत रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने तेजाजी पालबाग पर श्रमदान किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रामेश्वर सैनी, ब्रजराज सिंह राजावत, मनीष जैन, कैलाश सेन, जगदीश प्रसाद गौतम, फूलचंद सैनी, बाबूलाल सैनी, दिनेश चांवरिया, शिवदास सैनी, महेंद्र गहलोत आदि कार्यकर्ता ने 1 घंटे से अधिक श्रमदान कर पालबाग को चकाचक कर दिया।

ट्रेंडिंग वीडियो