बूंदीPublished: Sep 21, 2020 06:51:55 pm
पंकज जोशी
गोठड़ा. कस्बे के पेट्रोल पंप के पास हाइवे 148 डी पर मध्य रात्रि ट्रेलर व कंटेनर में जोरदार भिड़ंत हो गई।
ट्रेलर-कंटेनर में भिडंत, दो गंभीर घायल
ट्रेलर-कंटेनर में भिडंत, दो गंभीर घायल
गोठड़ा. कस्बे के पेट्रोल पंप के पास हाइवे 148 डी पर मध्य रात्रि ट्रेलर व कंटेनर में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 2 जने गंभीर घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से बूंदी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। 108 एंबुलेंस पायलट रमेश चंद सैनी ने बताया कि शनिवार रात एक बजे गोठड़ा पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर एक ट्रेलर बूंदी की तरफ से अनाज भरकर नैनवां की ओर जा रहा था। वहीं नैनवा की ओर से आ रहे एक कंटेनर ने सामने से आ रहे ट्रेलर को टक्कर मार दी। दोनों की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर के परखच्चे उड़ गए। इससे ट्रेलर चालक नारनौल हरियाणा निवासी प्रीतम और क्लासी ओम प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर 108 एंबुलेंस मदद के लिए पहुंची। ग्रामीणों की मदद से करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों ाायलों को ट्रेलर की केबिन से बड़ी मुश्किल से निकाला गया। उसके बाद उपचार के लिए बूंदी चिकित्सालय में ले जाया गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर दबलाना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस बीच कंटेनर चालक कंटेनर को मौके पर छोडकऱ फरार हो गया। पुलिस ने घायलों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।