scriptअतिवृष्टि से नष्ट फसलों के मुआवजा को लेकर भाजपा ने किया प्रदर्शन | Bundi News,Bundi Rajasthan news, Bundi Hindi news,excess rain,Crops,We | Patrika News

अतिवृष्टि से नष्ट फसलों के मुआवजा को लेकर भाजपा ने किया प्रदर्शन

locationबूंदीPublished: Sep 11, 2019 11:20:17 pm

भाजपा के नैनवां शहर, नैनवां देहात, देई व करवर मंडल के तत्वावधान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों को अतिवृष्टि से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग को लेकर यहां बुधवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया।

अतिवृष्टि से नष्ट फसलों के मुआवजा को लेकर भाजपा ने किया प्रदर्शन

अतिवृष्टि से नष्ट फसलों के मुआवजा को लेकर भाजपा ने किया प्रदर्शन

नैनवां. भाजपा के नैनवां शहर, नैनवां देहात, देई व करवर मंडल के तत्वावधान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों को अतिवृष्टि से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग को लेकर यहां बुधवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। बाद में प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम का ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपा।
धरना दोपहर 12 बजे शुरू हुआ। ज्ञापन में बताया कि खेतों में पानी भरने से गलकर खराब हुई फसलों में हुए नुकसान का आधिकारिक कमेटी बनाकर सर्वे कराया जाए। धरना स्थल पर सभा हुई। सभा को भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य ओमेन्द्रसिंह हाडा, पालिकाध्यक्ष मधुकंवर, भाजपा जिला महामंत्री शक्तिसिंह आसावत, भंवरसिंह सोलंकी, भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री कैलाशचंद गौतम, भाजयुमो के जिला महामंत्री सत्यप्रकाश शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष गोपीलाल सैनी, नैनवां शहर मंडल अध्यक्ष पुखराज ओसवाल, करवर मंडल महामंत्री मुकेश जिंदल, नैनवां ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र नागर, महामंत्री दीक्षांत सोनी, महेन्द्र सेन, अनिल रंगीला, भाजयुमो के उपाध्यक्ष विमल नागर, अखिलेश जैन ने सम्बोधित किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो