scriptविद्यार्थियों ने प्रदर्शनकर पांच घंटे तक लगाया जाम | Bundi News,Bundi Rajasthan news, Bundi Hindi news,students,Demonstrato | Patrika News

विद्यार्थियों ने प्रदर्शनकर पांच घंटे तक लगाया जाम

locationबूंदीPublished: Oct 04, 2019 10:58:12 pm

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फोलाई की प्रधानाचार्या का तबादला निरस्त करवाने की मांग को लेकर शुक्रवार सुबह विद्यार्थियों ने बूंदी-लाखेरी मार्ग पर जाम लगा दिया।

विद्यार्थियों ने प्रदर्शनकर पांच घंटे तक लगाया जाम

विद्यार्थियों ने प्रदर्शनकर पांच घंटे तक लगाया जाम

-प्रधानाचार्या का तबादला करने का विरोध
गेण्डोली. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फोलाई की प्रधानाचार्या का तबादला निरस्त करवाने की मांग को लेकर शुक्रवार सुबह विद्यार्थियों ने बूंदी-लाखेरी मार्ग पर जाम लगा दिया। विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन कर रोष जताया। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के आश्वासन पर पांच घंटे बाद जाम हटाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या का एक सप्ताह पहले यहां से तबादला कर दिया था। इससे विद्यार्थियों में रोष व्याप्त था। वह तबादला निरस्त करने की मांग कर रहे थे। इसी मामले को लेकर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे विद्यार्थियों ने विद्यालय के मुख्य दरवाजे पर ताला जड़ दिया। इसके बाद विद्यालय के सामने बूंदी-लाखेरी मार्ग पर अवरोध डालकर जाम लगा दिया। इससे आवागमन बाधित हो गया। विद्यार्थियों ने प्रदर्शन व नारेबाजी कर रोष जताया। सूचना मिलने पर लाखेरी वृत्ताधिकारी घनश्थायाम वर्मा व गेण्डोली थाने से पुलिसकर्मी मौकै पर पहुंचे और विद्यार्थियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इस दौरान सडक के दोनो छोर पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वाहनों में सवार लोगों को काफ ी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर में केशवरायपाटन से ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मंगतीराम मौके पर पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों की इस मांग से उच्चाधिकारियों को अवगत करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने दोपहर करीब डेढ़ बजे जाम हटा लिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो