बूंदी

संतों के मिलन को देख भक्तों के खिल उठे मन

शहर के देवपुरा स्थित सम्भवनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार को धर्मसभा में आचार्य सुव्रतसागर महाराज ने कहा कि संतों का जब एक साथ मिलन होता है तो जीवों का मन खिल उठता है।

बूंदीJan 29, 2020 / 05:55 pm

Narendra Agarwal

संतों के मिलन को देख भक्तों के खिल उठे मन

बूंदी. शहर के देवपुरा स्थित सम्भवनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार को धर्मसभा में आचार्य सुव्रतसागर महाराज ने कहा कि संतों का जब एक साथ मिलन होता है तो जीवों का मन खिल उठता है। जैसे सूर्य के उदय होने पर कमल खिल जाता है, उसी तरह संतों के दर्शन पाकर धर्मात्मा का ह्रदय कमल खिल उठता है, लेकिन पापी का ह्रदय मुरझा जाता है। उन्होंने कहा कि आज आचार्य, उपाध्याय एवं साधु इन तीनों परमेष्ठी का मिलन एक साथ हुआ है, यह बूंदी वालों का पूर्व भव का पुण्योदय है। जिसका मन संतों का दर्शन पाकर भी प्रसन्न ना हो पाए समझना उसका तीव्र पाप कर्म का उदय चल रहा है। धर्मसभा में उपाध्याय ज्ञेय सागर महाराज व मुनि विश्रांत सागर महाराज ने भी प्रवचन दिए।

यहां हुआ संतों का मिलन
मुनि विश्रांत सागर महाराज आचार्य संघ की अगवानी के लिए रेलवे स्टेशन चौराहे तक गए। वहां पर ही आचार्य संघ व मुनिश्री का मिलन हुआ। भक्तों ने आरती व पाद प्रक्षालन किया। इस दौरान पिंकुजी, विनोद कोटिया, राजेन्द्र, ओम, महावीर धनोप्या, सुरेश कौटिया, भानु, अशोक एवं समाज के कई प्रबुद्धजन शामिल हुए।

Home / Bundi / संतों के मिलन को देख भक्तों के खिल उठे मन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.